Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mau

मऊ: श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

11 Nov 2026, 04:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मऊ: श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम - MAU, उत्तर प्रदेश

मऊ: मुहम्मदाबाद गोहना स्थित रामलीला मैदान में सोमवार शाम श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट की ओर से जागरण, आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मां लक्ष्मी के जयकारों और भक्ति गीतों से मैदान गूंज उठा।

मां की आरती में एडीएम प्रवेंद्र कुमार, एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह और युवा भाजपा नेता शक्ति सिंह सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। भजन संध्या में गायिका अलका सिंह पहाड़िया और गायक मनोहर सिंह ने अपनी टीम के साथ देवी गीत प्रस्तुत किए। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में स्वागतकर्ता स्वदेश कुमार सिंह, जयदेश कुमार सिंह और ट्रस्ट अध्यक्ष हरिओम सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। नगर मोहम्मदाबाद में मूर्ति समिति के लोगों ने युवा भाजपा नेता शक्ति सिंह को सम्मानित किया और लोगों से हाल-चाल लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश दिन में पानी होगा स्टोर, रात में टरबाइन से दौड़ेगी बिजली! नीमच में बन रहा देश का सबसे बड़ा पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट खिमला में 11,470 कर
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, हर पटवारी को 70 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य पूरा करना होगा कलेक्टर डॉ. मीना ने
मऊ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों ने तीन दिवसीय आंदोलन शुरू किया
Mau11 Nov

मऊ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों ने तीन दिवसीय आंदोलन शुरू किया

मऊ: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय आंदोलन…

पूरी खबर पढ़ें →
मऊ में रोडवेज कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया
Mau11 Nov

मऊ में रोडवेज कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया

मऊ: दोपहर लगभग 3 बजे उत्तर प्रदेश रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के दर्जनों कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!