Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश दिन में पानी होगा स्टोर, रात में टरबाइन से दौड़ेगी बिजली! नीमच में बन रहा देश का सबसे बड़ा पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट खिमला में 11,470 कर

11 Nov 2026, 05:48 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश दिन में पानी होगा स्टोर, रात में टरबाइन से दौड़ेगी बिजली! नीमच में बन रहा देश का सबसे बड़ा पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट खिमला में 11,470 कर - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

**आलेख : जगदीश मालवीय**

आगर मालवा *नीमच।** मध्यप्रदेश अब हरित ऊर्जा के क्षेत्र में देश की नई पहचान बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नीमच जिले की रामपुरा तहसील के ग्राम खिमला में निर्माणाधीन गांधीसागर पंप स्टोरेज हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना इसी बदलाव की बड़ी मिसाल बनने जा रही है। करीब 11,470 करोड़ रुपए की लागत वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना 1,920 मेगावाट बिजली उत्पादन और 10,326 मेगावाट घंटे की ऊर्जा भंडारण क्षमता के साथ देश की सबसे बड़ी पंप स्टोरेज परियोजनाओं में शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इसे मध्यप्रदेश के लिए विशेष उपलब्धि बताया है।

इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि दिन में जब सूर्य की रोशनी से सौर ऊर्जा का उत्पादन अधिक होगा, तब उसी बिजली से पानी को पंप करके ऊपरी जलाशय में जमा किया जाएगा। रात में जब सौर ऊर्जा उपलब्ध नहीं होगी और बिजली की मांग बढ़ेगी, तब ऊपरी जलाशय से पानी नीचे बने पावर हाउस की टरबाइनों पर गिराया जाएगा। इससे 1,920 मेगावाट बिजली पैदा होगी। यानी दिन की अतिरिक्त बिजली को पानी के रूप में सुरक्षित रखकर रात में फिर बिजली में बदला जा सकेगा।

**एक ही पानी से बार-बार बनेगी बिजली**

पारंपरिक जलविद्युत परियोजनाओं से अलग इस तकनीक में पानी का पुनःपरिसंचरण किया जाएगा। परियोजना में दो जलाशय बनाए जा रहे हैं। निचले जलाशय के रूप में चंबल नदी पर स्थित मौजूदा गांधीसागर बांध का उपयोग होगा, जबकि पहाड़ी क्षेत्र में ग्रीनको समूह द्वारा ऊपरी जलाशय का निर्माण किया जा रहा है। इस जलाशय के लिए 31 से 35 मीटर ऊंचा बांध बनाया जा रहा है। ऊपरी जलाशय की भंडारण क्षमता 1.90 टीएमसी होगी। परियोजना में गांधीसागर जलाशय के कुल 270.321 टीएमसी पानी में से लगभग 1.24 टीएमसी पानी का पुनःपरिसंचरण किया जाएगा। वाष्पीकरण के अतिरिक्त पानी की खपत नहीं होगी।

**नौ टरबाइन बदलेंगी ऊर्जा उत्पादन की तस्वीर**

परियोजना में कुल नौ रिवर्सिबल फ्रांसिस टरबाइन स्थापित की जा रही हैं। इनमें 240 मेगावाट की सात और 120 मेगावाट की दो यूनिट शामिल हैं। इनकी कुल उत्पादन क्षमता 1,920 मेगावाट होगी। परियोजना की चक्र दक्षता लगभग 79.44 प्रतिशत तथा मशीन उपलब्धता 95 प्रतिशत निर्धारित है। उत्पादित बिजली को ग्रिड तक पहुंचाने के लिए नीमच स्थित पीजीसीआईएल सब-स्टेशन से 80 किलोमीटर लंबी 420 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन जोड़ी जाएगी।

**निर्माण कार्य तेज, दिसंबर 2026 से उत्पादन की तैयारी**

ग्रीनको समूह के अनुसार परियोजना का 79 प्रतिशत सिविल कार्य और 85 प्रतिशत उपकरण आपूर्ति का काम पूरा हो चुका है। तटबंध का 92 प्रतिशत तथा ऊपरी इंटेक का 98 प्रतिशत कंक्रीट कार्य पूर्ण हो गया है। योजना के अनुसार पहली दो यूनिट से दिसंबर 2026 और शेष सात यूनिट से जून 2027 तक बिजली उत्पादन शुरू करने की तैयारी है। परियोजना का निर्माण कार्य जुलाई 2023 में प्रारंभ हुआ था। इसका शिलान्यास 4 अक्टूबर 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से किया था।

**रोजगार के साथ हरित ऊर्जा को मिलेगी नई उड़ान**

इस परियोजना का लाभ केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा। निर्माण के दौरान लगभग 4,800 लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है, जबकि परियोजना पूरी होने के बाद करीब 200 लोगों को स्थायी रोजगार मिलेगा। लगभग 402.50 हेक्टेयर भूमि पर विकसित हो रही यह परियोजना 7,000 मेगावाट से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा को ग्रिड से जोड़ने में सक्षम होगी।

गांधीसागर पंप स्टोरेज परियोजना के पूर्ण होने से नीमच, मंदसौर सहित आसपास के क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही सौर एवं अन्य नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर उपयोग संभव होगा। खिमला की पहाड़ियों में आकार ले रही यह परियोजना आने वाले समय में मध्यप्रदेश को ऊर्जा भंडारण और हरित बिजली उत्पादन के राष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की क्षमता रखती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, हर पटवारी को 70 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य पूरा करना होगा कलेक्टर डॉ. मीना ने
मऊ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों ने तीन दिवसीय आंदोलन शुरू किया
Mau11 Nov

मऊ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों ने तीन दिवसीय आंदोलन शुरू किया

मऊ: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय आंदोलन…

पूरी खबर पढ़ें →
मऊ में रोडवेज कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया
Mau11 Nov

मऊ में रोडवेज कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया

मऊ: दोपहर लगभग 3 बजे उत्तर प्रदेश रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के दर्जनों कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।…

पूरी खबर पढ़ें →
मऊ: श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
Mau11 Nov

मऊ: श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

मऊ: मुहम्मदाबाद गोहना स्थित रामलीला मैदान में सोमवार शाम श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट की ओर से जागरण, आरती,…

पूरी खबर पढ़ें →
रिलायंस स्मार्ट बाजार में बिलिंग गड़बड़ी का आरोप, 269 की क्रीम के वसूले 538 रुपये
Kheri11 Nov

रिलायंस स्मार्ट बाजार में बिलिंग गड़बड़ी का आरोप, 269 की क्रीम के वसूले 538 रुपये

रिलायंस स्मार्ट बाजार में बिलिंग गड़बड़ी का आरोप, 269 की क्रीम के वसूले 538 रुपये गोला गोकर्णनाथ छोटी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!