रिलायंस स्मार्ट बाजार में बिलिंग गड़बड़ी का आरोप, 269 की क्रीम के वसूले 538 रुपये
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिलायंस स्मार्ट बाजार में बिलिंग गड़बड़ी का आरोप, 269 की क्रीम के वसूले 538 रुपये
गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी (लखीमपुर खीरी)। लखीमपुर रोड स्थित रिलायंस स्मार्ट बाजार में बिलिंग में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। गोला निवासी मिशाक मंसूरी का आरोप है कि उन्होंने पॉन्ड्स क्रीम का एक डिब्बा खरीदा, जिसकी कीमत 269 रुपये थी, लेकिन बिल में दो डिब्बों के 538 रुपये जोड़ दिए गए।
बिल की जांच में गड़बड़ी सामने आने पर उपभोक्ता ने स्टोर पहुंचकर शिकायत की। सूचना पर भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने मैनेजर से बातचीत की। मैनेजर ने सीसीटीवी जांच के बाद इसे स्टाफ की गलती बताया।
उपभोक्ता ने मामले की शिकायत उपभोक्ता आयोग में करने की बात कही है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि ग्राहकों के साथ ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 31 अक्टूबर को भी स्टोर पर एक्सपायरी नमकीन देने का आरोप लगा था।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नेपाल के पूर्व मंत्री एवं सांसद मातृका प्रसाद यादव, मधेश प्रदेश की विधायक डॉ. रीना यादव सहित कई…
पूरी खबर पढ़ें →
अलवर के घायल मासूम को मिला जीवनदान: केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के हस्तक्षेप से सफदरजंग अस्पताल में शुरू…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਰਿਪੋਰਟ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ : ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਸਾਦਿਕ ਵਿੱਚ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਾਲੀ ਮੁੱਖ ਸੜਕ 'ਤੇ…
पूरी खबर पढ़ें →
**आलेख : जगदीश मालवीय** आगर मालवा *नीमच।** मध्यप्रदेश अब हरित ऊर्जा के क्षेत्र में देश की नई पहचान…
पूरी खबर पढ़ें →
**आगर-मालवा, 11 नवंबर।** स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी क्षेत्रों के भूखंडों को वैधानिक मालिकाना हक दिलाने के…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय आंदोलन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।