राजकोट के हाथी खाना चौक में अंधाधुंध फायरिंग से सनसनी, बीजेपी नगरसेवक का भतीजा जख्मी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


(वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ – एक्सक्लूसिव रिपोर्ट)
राजकोट:
शहर के हाथी खाना इलाके में गत रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। डीजे के शोर के बीच पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें बीजेपी नगरसेवक के भतीजे को गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी होने की खबर है।
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ के ब्यूरो चीफ जयराजसिंह चौहान ने मौके से जानकारी देते हुए बताया कि हाथी खाना इलाके में एक कार्यक्रम के दौरान तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इसी बीच पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते-देखते इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने खुलेआम हथियार निकालकर फायरिंग कर दी।
इस गोलीबारी में बीजेपी के एक स्थानीय नगरसेवक का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भरवाड़ और अहीर गुटों के बीच टकराव की आशंका
घटना की गंभीरता को देखते हुए वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ की टीम लगातार ग्राउंड जीरो पर नजर बनाए हुए है।
ब्यूरो चीफ जयराजसिंह चौहान के अनुसार, शुरुआती जांच में इस पूरे विवाद के पीछे भरवाड़ और अहीर गुटों के बीच आपसी टकराव की आशंका जताई जा रही है। इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल और क्राइम ब्रांच की टीमों को तैनात कर दिया गया है।
पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी अमले के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए शहर भर में छापेमारी शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि शहर की शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ पर इस बड़ी खबर से जुड़ा हर अपडेट सबसे पहले देखने के लिए हमारे साथ बने रहें.
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

MERI BETI MERA SWABHIMAN EK ANAMOL RATN KE ROP ME MATA RANI KA SWAROP ME KANNYA ... WARDAN…
पूरी खबर पढ़ें →
MERI BETI MERA SWABHIMAN EK ANAMOL RATN KE ROP ME MATA RANI KA SWAROP ME KANNYA ... WARDAN…
पूरी खबर पढ़ें →
તિથિ: કારતક સુદ એકમ (પડવો), વિક્રમ સંવત ૨૦૮૩ ચોટીલા: હિન્દુ નવવર્ષના પાવન પ્રારંભે સુપ્રસિદ્ધ યાત્રાધામ ચોટીલામાં બિરાજમાન શ્રી…
पूरी खबर पढ़ें →
बंनगामा से महिला लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता, घर से निकलीं झालो खातून अब तक नहीं लौटीं, परिजनों…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रेस नोट गडचिरोली की पूजा अमित घरामी को आखिर कब मिलेगा न्याय? पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपरिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जमीन विवाद से जुड़े मामले की भी निष्पक्ष जांच और आरोपियों की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।