दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर इंजीनियर उपेंद्रनाथ पाण्डेय ने किया नाट्य कला मंच चित्तविश्राम का उद्घाटन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


चित्तविश्राम। नाट्य कला मंच चित्तविश्राम के तत्वावधान में आयोजित भव्य नाट्य कार्यक्रम का उद्घाटन रेडिको कैटन लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट इंजीनियर उपेंद्रनाथ पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर इंजीनियर उपेंद्रनाथ पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि आज के आधुनिक दौर में अधिकांश लोग मोबाइल फोन की दुनिया में व्यस्त हैं। ऐसे समय में उनके गांव के लोगों ने आगे बढ़कर सांस्कृतिक एवं नाट्य कार्यक्रम का आयोजन किया है, जो बेहद सराहनीय पहल है।
उन्होंने कहा कि नाट्य कला मंच चित्तविश्राम की पूरी कमेटी इस प्रयास के लिए साधुवाद की पात्र है। इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन हमारी कला, संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकजुटता को भी मजबूत करते हैं।
उन्होंने आयोजन समिति के सभी सदस्यों की सराहना करते हुए इस शानदार पहल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम के उद्घाटन के साथ ही पूरे क्षेत्र में सांस्कृतिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज कलेक्टर और एसएसपी ने छठ…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्यूरो चीफ डॉ मनोज मोदी , बोकारो (झारखंड): अपना स्कूल, महाल चंदनकियारी में रविवार को राज्य स्तरीय ‘झारखंड…
पूरी खबर पढ़ें →
छठ पूजा महापर्व चार दिनों तक चलता है, इसकी शुरुआत नहाय खाय से होगी। छठ महापर्व भारत में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsश्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। प्रखंड क्षेत्र की कोलझिकी पंचायत से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई…
पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गोवर्धन पूजा पर्व पर सह- परिवार सहित गोवर्धन पुछरी के लोटा में श्रीनाथजी मंदिर…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला जनसम्पर्क कार्यालय धनबाद दिनांक- 10 नवंबर 2026 प्रशासनिक सतर्कता एवं जन-शिकायतों के त्वरित निस्तारण के क्रम में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।