Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई एसडीएम ने छापेमारी कर सीएससी केंद्र किया सील, आईडी रद्द करने की अनुशंसा

11 Nov 2026, 08:07 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई एसडीएम ने छापेमारी कर सीएससी केंद्र किया सील, आईडी रद्द करने की अनुशंसा - धनबाद, झारखंड

जिला जनसम्पर्क कार्यालय
धनबाद
दिनांक- 10 नवंबर 2026

प्रशासनिक सतर्कता एवं जन-शिकायतों के त्वरित निस्तारण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी श्री लोकेश बारंगे द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने वाले पाथरकुआं पंचायत के एक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC / प्रज्ञा केंद्र) के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है।

होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के दौरान प्रस्तुत आवासीय प्रमाण पत्र के फर्जी पाए जाने की शिकायत मिलने के बाद अनुमंडल दंडाधिकारी (SDM) श्री लोकेश बारंगे के संज्ञान में यह मामला आया, जिसके उपरांत संबंधित पंचायत भवन में संचालित सीएससी केंद्र में औचक निरीक्षण/छापेमारी कर केंद्र को सील कर दिया गया तथा विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।  

होमगार्ड चयन एवं सत्यापन: आवेदक कृष्णपद सोरेन (पिता: देबु सोरेन, निवासी: ग्राम बड़बाड़ी, थाना निरसा, जिला धनबाद) का चयन होमगार्ड बहाली हेतु हुआ था। चयनोपरांत उनके द्वारा संलग्न आवासीय प्रमाण पत्र का सत्यापन अंचल कार्यालय, कलियासोल द्वारा किया गया।  

झारसेवा पोर्टल पर सत्यापन में फर्जीवाड़ा उजागर:अंचल कार्यालय द्वारा 'Online Jharsewa' पोर्टल के माध्यम से जांच करने पर पाया गया कि उक्त प्रमाण पत्र कार्यालय स्तर से कभी स्वीकृत या निर्गत हुआ ही नहीं था। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार आवेदन त्रुटिपूर्ण रहने के कारण लंबित/वापस किया गया था, परंतु आवेदक को कूटरचित (फर्जी) डिजिटल हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र थमा दिया गया था।  

आवेदक का बयान: पीड़ित अभ्यर्थी ने लिखित शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में उसने गांव के ही सीएससी संचालक अभिजीत दास के पास प्रमाण पत्र हेतु आवेदन दिया था, जिसके एवज में संचालक ने ₹500 लिए थे। बाद में संचालक ने फर्जी प्रिंट निकाल कर थमा दिया, जिससे अभ्यर्थी का भविष्य खतरे में पड़ गया।  

केंद्र को सील करने की कार्रवाई: शिकायत एवं प्रारंभिक पुष्टि के आधार पर एसडीएम श्री लोकेश बारंगे, अंचल अधिकारी कालियासोल श्री अशोक कुमार सिन्हा तथा डीपीओ यूआईडी श्री अमित कुमार द्वारा संबंधित पंचायत भवन में संचालित सीएससी केंद्र में तत्काल छापेमारी की गई एवं केंद्र को सील कर दिया गया। साथ ही संचालक अभिजीत दास की सीएससी आईडी रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है।

कानूनी प्रक्रिया: आम जनता व अभ्यर्थियों को गुमराह कर कूटरचित सरकारी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में संचालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।  

एसडीएम श्री लोकेश बारंगे ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों और प्रतियोगी छात्रों के साथ धोखाधड़ी करने वाले किसी भी सीएससी या प्रज्ञा केंद्र संचालक को बख्शा नहीं जाएगा। सभी केंद्र संचालक सरकारी नियमों व निर्धारित शुल्क के अनुरूप ही सेवाएं प्रदान करें; नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लाइसेंस रद्दीकरण के साथ-साथ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भागलपुर में भीषण अगलगी! जीरोमाइल के मुसहरी टोला में आग से कई परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई।
Bhagalpur10 Nov

भागलपुर में भीषण अगलगी! जीरोमाइल के मुसहरी टोला में आग से कई परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई।

🚨 भागलपुर में भीषण अगलगी! जीरोमाइल के मुसहरी टोला में आग से कई परिवारों की गृहस्थी जलकर राख…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा अंचल निरीक्षक कार्यालय, चंदौती एवं चंदौती थाना का निरीक्षण किया गया l
Gaya10 Nov

नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा अंचल निरीक्षक कार्यालय, चंदौती एवं चंदौती थाना का निरीक्षण किया गया l

आज दिनांक 10.11.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा अंचल निरीक्षक,कार्यालय,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaya10 Nov

कार्तिक छठ पूजा -2026के अवसर पर गया एवं बोधगया शहर की यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था l

*कार्तिक छठ पूजा–2026 के अवसर पर गया एवं बोधगया शहर की यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था* ​गया, 10 नवंबर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Faridkot10 Nov

ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਵਪਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ

ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਰਿਪੋਰਟ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ.......11 ਨਵੰਬਰ 2026 ਨੂੰ ਸੰਗਮ ਪੈਲੇਸ, ਫਰੀਦਕੋਟ ਰੋਡ, ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!