धनबाद कतरास लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर कतरास पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
इसी क्रम में कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने राजा गढ़ छठ घाट का निरीक्षण कर वहां की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या-1 की पार्षद मधुमाला एवं कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
थाना प्रभारी ने घाट की स्थिति का अवलोकन किया तथा छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर आवश्यक जानकारी ली।
उन्होंने पर्व के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय लोगों से सहयोग करने की अपील की।