केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शिक्षा सत्र 2026-27 बोर्ड परीक्षाओं का समय सारीणी जारी कर दी है।

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए बोर्ड परीक्षाओं की समय सारीणी जारी कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य मंडल की कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 08 फरवरी2027, से और कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 15 फरवरी 2027 से शूरू होगी।
सीबीएसई/ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी 2027 से प्रारंभ होगी। महाराष्ट्र राज्य मंडल की परीक्षाएं मार्च 2027 में खत्म हो जायेंगी, और सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा अप्रैल 2027 तक चलेंगी।
जानकारी अनुसार राज्य मंडल की कक्षा 12वीं लिखित परीक्षा 08 फरवरी 2027से लेकर 18 मार्च 2027 तक चलेंगी,इसमें पहले दिन अंग्रेजी ,09 फरवरी को हिंदी विषय, 10 फरवरी को मराठी और अन्य भाषाओं की परीक्षा होगी, प्रायोगिक, मौखिक, आंतरिक मूल्यांकन की परीक्षाएं 20 जनवरी 2027 से 06 फरवरी 2027 तक होंगी।.कक्षा 10वीं की लिखित परीक्षा 15 फरवरी2027 से 15 मार्च 2027 चलेंगी, इसमें पहले दिन प्रथम भाषा का पेपर होगा, 22फरवरी को अंग्रेजी, हिंदी की परीक्षा 24 मार्च, गणित भाग1, कई परीक्षा 02 मार्च, गणित भाग2, 04 मार्च, विज्ञान और प्रौद्योगिक भाग1 परीक्षा 08 मार्च, भाग2, 11 मार्च, को होगी। इतिहास और राज्यशासत्र पेपर 13 मार्च, भूगोल की परीक्षा 15 मार्च, को होगा।
10वीं की प्रायोगिक मौखिक और आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा 13 फरवरी 2027 को होगी। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 16 फरवरी2027 से 09 मार्च 2027 तक चलेंगी, इसमें पहले दिन चित्रकला का पेपर होगा।
17 फरवरी को गणित, 19 फरवरी को गृह विज्ञान, 22फरवरी को होगी। 26 फरवरी को अंग्रेजी, 03 मार्च हिंदी, और 08 मार्च 2027 को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।
सीबीएसई 12वीं परीक्षा भी 16 फरवरी से प्रारंभ होगी,इसमें पहले दिन भौतिकशास्त्र, 18 फरवरी को शारीरिक शिक्षा, 25 फरवरी को भूगोल, 27 फरवरी को रसायन शास्त्र, गणित की परीक्षा 09 मार्च, जीव विज्ञान की परीक्षा 25 मार्च, इतिहास की परीक्षा 27 मार्च, 12वीं की अंतिम परीक्षा 09 अप्रैल 2027 को होगी।महाराष्ट्र राज्य शिक्षा मंडल नें छात्र छात्राओं से अपील की है कि वे परीक्षा संबंधी विस्तृत विवरण मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकतें हैं। सीबीएसई की डेटशीट बेवसाइट पर उपलब्ध है।
सभी विद्यार्थीयों को यह सलाह दी जाती है कि मीडिया या अन्य किसी अनाधिकृत माध्यमों पर प्रसारित समय सारणी पूरा विश्वास न करते हुए बोर्ड की आधिकारिक डेटशीट पर ही विश्वास करें, क्योंकि मीडिया में प्रसारित समय सारणी में गलतियां भी हो सकतीं है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






