आज दिनांक 10.11.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी, गया द्वारा छठ महापर्व के मद्देनजर कोतवाली थाना अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों तथा मुफस्सिल थाना अंतर्गत विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का जायजा लिया गया। साथ ही, संबंधित पदाधिकारियों को छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में छठ महापर्व संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार