गढ़वा में रिश्ते का कत्ल: सगे भाई ने बांस के डंडे से पीटकर की भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। जिले के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगरदह गांव में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां एक सगे भाई पर अपने ही भाई की बांस के मोटे डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। मृतक की पहचान दिलेश सिंह (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी भाई का नाम सुरेश सिंह बताया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी सुरेश सिंह ने बांस के मोटे डंडे से दिलेश सिंह के सिर पर लगातार वार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए गढ़वा और डालटनगंज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद मामले ने उस समय और गंभीर मोड़ ले लिया, जब शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जाने लगी। इसी बीच 9 नवंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवा दी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी सुरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया गया है।
इस घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। मामूली पारिवारिक विवाद में सगे भाई की हत्या की इस घटना ने रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गोकुल दूध संघ चुनाव में सरकारी हस्तक्षेप बंद हो: न्याय और लोकतांत्रिक रूप से चुने गए सदस्यों की…
पूरी खबर पढ़ें →
*ज़िला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ* *समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण* *जनता…
पूरी खबर पढ़ें →
बिलरियागंज में सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया |…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 10.11.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी, गया द्वारा छठ महापर्व के मद्देनजर…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह, जिला अध्यक्ष राकेश कुमार कोल ने दी…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | यूपी में पैथोलॉजी रिपोर्ट के नाम पर मरीजों से कथित लूट! दैनिक भास्कर की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।