Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर एकडंगा के कोइरी टोला में बीती रात चोरों ने सेंध काटकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया

10 Nov 2026, 11:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर एकडंगा के कोइरी टोला में बीती रात चोरों ने सेंध काटकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

महराजगंज: 20 साल बाद गांव में चोरी की बड़ी वारदात, तीन महिलाओं के लाखों के जेवरात और 80 हजार रुपये नकदी चोरी

महराजगंज। ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर एकडंगा के कोइरी टोला में बीती रात चोरों ने सेंध काटकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। राम बहादुर पुत्र झिन्नू निवासी कोइरी टोला के घर को निशाना बनाते हुए चोर घर के अंदर घुसे और वहां रखे बॉक्स को तोड़कर तीन महिलाओं के लाखों रुपये के कीमती जेवरात तथा 80 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए।

बताया जा रहा है कि चोर घर से दो बॉक्स भी उठाकर ले गए। घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर दोनों बॉक्स छोड़ दिए और उनमें रखे कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घर में रखी 80 हजार रुपये की नकदी खेत छुड़ाने के लिए रखी गई थी।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में करीब 20 वर्षों बाद चोरी की इस तरह की पहली घटना हुई है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और गांव के लोगों में चिंता का माहौल है।

सूचना मिलते ही सिंदुरिया थानाध्यक्ष अनूप तिवारी एवं चिऊटहा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने तथा चोरी गए जेवरात और नकदी की बरामदगी की मांग की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिसवा मशरकी गांव में कर्बला के पास खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का लगाया आरोप, दो संदिग्ध हिरासत में
पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश – सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
Mahrajganj10 Nov

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश – सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

फरेंदा में भाजपा ने फूंका संगठन मजबूती का बिगुल, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की बनी रणनीति -…

पूरी खबर पढ़ें →
फरेंदा थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर हमले और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोरखपुर जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने किया उद्घाटन
Mahrajganj10 Nov

गोरखपुर जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने किया उद्घाटन

महराजगंज: गोरखपुर जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने किया उद्घाटन महराजगंज।…

पूरी खबर पढ़ें →
पूर्णिया में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग बच्ची मुक्त; 6 आरोपी गिरफ्तार
Purnia10 Nov

पूर्णिया में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग बच्ची मुक्त; 6 आरोपी गिरफ्तार

🚨 पूर्णिया में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग बच्ची मुक्त; 6 आरोपी गिरफ्तार रिपोर्टर साहिल राज बिहार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!