फरेंदा थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर हमले और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


फरेंदा में पुलिस टीम पर हमले का आरोपी गिरफ्तार, सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में था वांछित
19 वर्षीय रोहित उर्फ काशी को फरेंदा पुलिस ने दबोचा पुलिसकर्मियों पर हमले और सरकारी कार्य में बाधा डालने का है आरोप
महराजगंज।
फरेंदा थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर हमले और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित उर्फ काशी पुत्र अशोक, निवासी मथुरानगर टोला भारी वैसी, थाना फरेंदा के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेंदा पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ थाना फरेंदा में मुकदमा अपराध संख्या 223/2026 के तहत बीएनएस की धारा 132, 221, 121(1) और 121(2) में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज में सनसनी: खेत में खून से लथपथ मिला 20 वर्षीय विकास का शव, हत्या की आशंका -…
पूरी खबर पढ़ें →
फरेंदा में भाजपा ने फूंका संगठन मजबूती का बिगुल, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की बनी रणनीति -…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज: गोरखपुर जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने किया उद्घाटन महराजगंज।…
पूरी खबर पढ़ें →
भैया दूज पर बहनों ने रखा निर्जला व्रत, भाइयों की लंबी उम्र के लिए किया पूजन रिपोर्ट: सुरेश…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 पूर्णिया में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग बच्ची मुक्त; 6 आरोपी गिरफ्तार रिपोर्टर साहिल राज बिहार…
पूरी खबर पढ़ें →
ओडिशा के संबलपुर जिले से भ्रष्टाचार का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।