Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश – सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

10 Nov 2026, 11:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश - सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

फरेंदा में भाजपा ने फूंका संगठन मजबूती का बिगुल, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की बनी रणनीति –
पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश –
सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

फरेंदा (महराजगंज)। आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को धार देने और बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक बैठक कर कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियों और लक्ष्यों के प्रति सक्रिय रहने का संदेश दिया। मधुकरपुर महदेवा स्थित परमेश्वर सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत मंथन हुआ।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी एवं पिछड़ा आयोग सदस्य डॉ. आरडी सिंह ने की। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह की मौजूदगी ने भी बैठक को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बना दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि किसी भी चुनाव में सफलता का रास्ता बूथ से होकर गुजरता है। इसलिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर सक्रिय रहे और संगठन की नीतियों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाए। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल, जिम्मेदारियों के निर्वहन और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी को जरूरी बताया।
बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विवेका पांडेय, जिला महामंत्री अश्वनी सिंह उर्फ मधुर, जिला उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय, चेयरमैन राकेश जायसवाल, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय, महिला मोर्चा जिला महामंत्री कुसुम प्रजापति, मंडल प्रभारी बच्चूलाल चौरसिया, बिशुनदेव चौरसिया सहित मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, राहुल सिंह, हीरा गुप्ता और बृजेश चौधरी मौजूद रहे।
इसके अलावा पार्टी के विभिन्न मंडलों के महामंत्री, पदाधिकारी और पूर्व पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की। बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और तय कार्ययोजनाओं को जमीन पर उतारने का संकल्प लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिसवा मशरकी गांव में कर्बला के पास खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का लगाया आरोप, दो संदिग्ध हिरासत में
फरेंदा थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर हमले और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोरखपुर जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने किया उद्घाटन
Mahrajganj10 Nov

गोरखपुर जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने किया उद्घाटन

महराजगंज: गोरखपुर जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने किया उद्घाटन महराजगंज।…

पूरी खबर पढ़ें →
बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। इस बीच होने वाले दूल्हे के पिता कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह ने अपनी बहू के स्वागत के लि
बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है। इस बीच होने वाले दूल्हे के पिता कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह ने अपनी बहू के स्वागत के लि
error: Content is protected !!