Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

सिसवा मशरकी गांव में कर्बला के पास खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का लगाया आरोप, दो संदिग्ध हिरासत में

10 Nov 2026, 11:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिसवा मशरकी गांव में कर्बला के पास खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का लगाया आरोप, दो संदिग्ध हिरासत में - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

महराजगंज में सनसनी: खेत में खून से लथपथ मिला 20 वर्षीय विकास का शव, हत्या की आशंका –
कर्बला के पास खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का लगाया आरोप, दो संदिग्ध हिरासत में
महराजगंज। जनपद के सिरसिया मशरकी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर कर्बला के पास एक खेत में 20 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ।

मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है। युवक का शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते विकास की हत्या करने का आरोप लगाया है।

घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, सीओ नौतनवां बसंत सिंह, नौतनवां थाना प्रभारी अभिषेक सिंह और परसामलिक थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घ#टनास्थल पर पहुंचे।

अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घ#टनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस पुरानी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत हत्या है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल 20 वर्षीय वि#कास की संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में स#नसनी फैली हुई है और पुलिस की जांच पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश – सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
Mahrajganj10 Nov

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश – सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

फरेंदा में भाजपा ने फूंका संगठन मजबूती का बिगुल, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की बनी रणनीति -…

पूरी खबर पढ़ें →
फरेंदा थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर हमले और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोरखपुर जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने किया उद्घाटन
Mahrajganj10 Nov

गोरखपुर जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने किया उद्घाटन

महराजगंज: गोरखपुर जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने किया उद्घाटन महराजगंज।…

पूरी खबर पढ़ें →
पूर्णिया में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग बच्ची मुक्त; 6 आरोपी गिरफ्तार
Purnia10 Nov

पूर्णिया में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग बच्ची मुक्त; 6 आरोपी गिरफ्तार

🚨 पूर्णिया में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग बच्ची मुक्त; 6 आरोपी गिरफ्तार रिपोर्टर साहिल राज बिहार…

पूरी खबर पढ़ें →
ओडिशा के संबलपुर जिले से भ्रष्टाचार का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े जाने के डर से एक पुलिस दरोगा ने विजिलेंस
error: Content is protected !!