Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

छठ पूजा महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर 2026 से होगी

11 Nov 2026, 01:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
छठ पूजा महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर 2026 से होगी - नागपूर, महाराष्ट्र

छठ पूजा महापर्व चार दिनों तक चलता है, इसकी शुरुआत नहाय खाय से होगी। छठ महापर्व भारत में बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखंड के साथ देश के कई भागों में पूरे श्रद्धा विश्वास के साथ मनाई जाती है।

चार दिन तक चलने यह छठ महापर्व में सूर्यदेव और छठी मैय्या की उपासना की जाती है। इस दौरान व्रत उपासना के कठिन नियमों का पालन भी किया जाता है, उगते और डूबते हुए सूर्यदेव को अर्ध्य दिया जाता है।

छठ महापर्व कई शुरुआत नहाय खाय से होती है। इस बार 2026 में छठ महापर्व कई शुरुआत शुक्रवार 13 नवंबर से हो रहा है।

पंचांग के अनुसार छठ महापर्व 13 नवंबर शुक्रवार से शूरू होकर 16नवंबर सोमवार को संपन्न होगा। आस्था और विश्वास का महापर्व छठ सूर्यदेव और छठी मैय्या जी को समर्पित पर्व है।

छठ व्रत उपासना के दौरान सुख सम्पत्ति, और संतान की उज्जवल भविष्य की कामना की जाती है।.छठ महापर्व में स्वच्छता, सात्विक भोजन, प्रसाद, तथा सूर्यदेव को अर्ध्य दिए जाने का विशेष महत्व रहता है। चार दिन तक चलने वाले छठ महापर्व में खरना ,सूर्यास्त और सूर्योदय के समय पर अर्ध्य देनें की परंपरा श्रद्धा भक्तिभाव के साथ निभाई जाती है।

खरना पूजा के बाद व्रत रहने वाले व्रती करीब 36 घंटे तक निर्जला व्रत का पालन करतें हैं,और इस दौरान अन्न जल ग्रहण नहीं किया जाता है।.छठ व्रत उषा अर्ध्य देनें और पूजा पूर्ण होनें तक चलता है। छठ महापर्व 13 नवंबर शुक्रवार नहाय खाय से होगी, इस दिन व्रती प्रातःकाल स्नान आदि से निवृत्त होकर घर की साफ-सफाई करतें हैं, और चावल, ,चने की दाल, कद्दू की सब्जी आदि सात्विक भोजन बनानें हैं ,ग्रहण करतें हैं।

दूसरे दिन 14 नवंबर- खरना- खरना के दिन व्रती दिनभर व्रत उपवास रखतें हैं,संध्याकाल में पूजा के बाद गुड़ की खीर रोटी, आदि का प्रसाद बनाकर ग्रहण करतें है ,और इसके बाद ही 36 घंटे का निर्जला व्रत उपवास प्रारंभ होता है, जो कि उषा अर्ध्य के बाद पूर्ण होता है। अगले दिन 15 नवंबर रविवार- संध्या अर्ध्य- छठ पूजा के तीसरे दिन छठ व्रती पवित्र नदी, तालाब छठघाट पर अस्त होते सूर्यदेव को अर्ध्य देते हैं, इस दौरान बांस के सूप में फल, ठेकुआ, तथा अन्य प्रसाद रखकर सूर्यदेव और छठी मैय्या जी की पूजा वंदना करतें हैं।

फिर अगले दिन 16नवंबर सोमवार – – उषा अर्ध्य, पारण- छठ महापर्व के आखिरी चौथें दिन व्रती सूर्योदय के समय पर सूर्योदय के के समय अर्ध्य देतें हैं,और अपने परिवार की सुख समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य की कामना करतें हैं। पूजा संपन्न होने के बाद पारण करके व्रत तोड़ते हैं ,और इस तरह से चार दिन तक चलने वाला यह छठ महापर्व संपन्न होता है।

छठ महापर्व न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक, वैज्ञानिक आधार से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्यदेव की पूजा उपासना से स्वास्थ्य, आत्मबल और सकरात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

छठ महापर्व प्रतिवर्ष कार्तिक मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि से प्रारंभ होकर कार्तिक मास शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि पर संपन्न होती है। छठ महापर्व प्रमुख रूप से सूर्यदेव की पूजा उपासना का पर्व होता है।

हमारे यहां भारत में हिंदू धर्म में सूर्य को प्रत्यक्ष देवता माना जाता है, सूर्य पृथ्वी पर.जीवन का आधार है, सूर्य की किरणें स्वास्थ्य, ऊर्जा, आत्मविश्वास, प्रदान करतीं हें। वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य को आत्मा, पिता, मान सम्मान का कारक ग्रह माना गया है।.छठी मैय्या जी ,जिन्हें कि षष्ठी देवी या माता कात्यायनी के रूप में भी देखा जाता है,यह अपनी संतानों की रक्षा करतीं हैं, और दीर्घायु प्रदान करतीं हैं।

सूर्य उपासना का यह छठ महापर्व सांस्कृतिक रूप से भी सादगी, पवित्रता, प्रकृति के प्रति प्रेम, का प्रतीक भी है। छठ महापर्व सामाजिक एकता को बढ़ाता है, इस पर्व में सभी वर्गों के लोग एकसाथ मिलकर नदी, तालाब के किनारे पूजा किया करतें हैं।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो, कार्तिक मास में निकलने वाली सूर्य की पराबैगनी किरणें पृथ्वी पर अधिक मात्रा में पहुंचतीं हैं, सूर्यदेव को अर्ध्य देनें से इन पराबैंगनी किरणों का हानिकारक प्रभाव भी कम होता है, और मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।.छठ महापर्व पूजा व्रत एक ऐसा पर्व होता है, जो कि आस्था विश्वास, श्रद्धा भक्ति, प्रकृति, और विज्ञान का एक अनूठा संगम भी है। ।।

"आप सभी श्रद्धालु भक्तजनों ,पूजा प्रेमियों को छठ महापर्व कई हार्दिक हार्दिक बधाई, शुभकामनाऐं।।। स्वस्थ रहें प्रसन्नचित्त रहें, ईश्वर की कृपा ,अनुग्रह सब पर बनी रहे।।।"

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

देवरी हटाई में दिपावली पर्व में भाई दूज को यादव वंश द्वारा मानाई गई दिवरी
Katni10 Nov

देवरी हटाई में दिपावली पर्व में भाई दूज को यादव वंश द्वारा मानाई गई दिवरी

दिवाली के‌ त्योहार यादव समाज गौवल बलोऔ के द्वारा मानाई गई पारंपरिक देशी दिवरी गीत कर्मा,गा के न्यात…

पूरी खबर पढ़ें →
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 182 वीं महाआरती में पंडित अभिषेक शर्मा हुए शामिल
Sakti10 Nov

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 182 वीं महाआरती में पंडित अभिषेक शर्मा हुए शामिल

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 182 वीं महाआरती में पंडित अभिषेक शर्मा हुए शामिल महाआरती हिंदू धर्म सशक्तिकरण…

पूरी खबर पढ़ें →
दरुआपुर में गोवर्धन पूजा की धूम: सुंदरकांड पाठ के सुर-ताल पर मंत्रमुग्ध हुए भक्त, बिखरा भक्ति का अनूठा रंग
Kasganj10 Nov

दरुआपुर में गोवर्धन पूजा की धूम: सुंदरकांड पाठ के सुर-ताल पर मंत्रमुग्ध हुए भक्त, बिखरा भक्ति का अनूठा रंग

धार्मिक आस्था का सैलाब: गोवर्धन पूजा पर दरुआपुर गाँव में हुआ भव्य सुंदरकांड पाठ कासगंज। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
भारत को मिलने वाली हैं पहली महिला मुख्य न्यायाधीश! न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना के नाम से जुड़ा ऐतिहासिक अवसर
Chandrapur10 Nov

भारत को मिलने वाली हैं पहली महिला मुख्य न्यायाधीश! न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना के नाम से जुड़ा ऐतिहासिक अवसर

भारत को मिलने वाली हैं पहली महिला मुख्य न्यायाधीश! न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना के नाम से जुड़ा ऐतिहासिक अवसर…

पूरी खबर पढ़ें →
नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में गोवर्धन पूजा का आयोजन
Gautam Buddha Nagar10 Nov

नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में गोवर्धन पूजा का आयोजन

नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस पूजा में स्थानीय…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!