Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kasganj

दरुआपुर में गोवर्धन पूजा की धूम: सुंदरकांड पाठ के सुर-ताल पर मंत्रमुग्ध हुए भक्त, बिखरा भक्ति का अनूठा रंग

10 Nov 2026, 11:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दरुआपुर में गोवर्धन पूजा की धूम: सुंदरकांड पाठ के सुर-ताल पर मंत्रमुग्ध हुए भक्त, बिखरा भक्ति का अनूठा रंग - Kasganj, उत्तर प्रदेश

धार्मिक आस्था का सैलाब: गोवर्धन पूजा पर दरुआपुर गाँव में हुआ भव्य सुंदरकांड पाठ
कासगंज। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध गाँव दरुआपुर में गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

यहाँ के निवासी वीरेंद्र भारद्वाज के आवास पर आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ से पूरा क्षेत्र और भारद्वाज परिवार भक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। मंगलवार को आयोजित इस पावन अनुष्ठान में भगवान श्री राम और गोवर्धन महाराज के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।

इस धार्मिक उत्सव में सुप्रसिद्ध मानस मंडली के कलाकार अरुण मिश्रा, मुकेश भारद्वाज और अनिल अवस्थी ने अपनी कला का जादू बिखेरा। कलाकारों ने ढोलक, मंजीरे और हारमोनियम की सुमधुर जुगलबंदी पर सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया।

इसके साथ ही एक से बढ़कर एक सुमधुर भजनों की ऐसी मनमोहक प्रस्तुति दी कि पांडाल में उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने पर मजबूर हो गए। गृहस्वामी वीरेंद्र भारद्वाज ने इस अवसर पर बताया कि गोवर्धन पूजा के इस पावन दिन पर अनुष्ठान आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और समाज में आपसी भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना है।

इस भव्य आयोजन में मुख्य रूप से प्रखर भारद्वाज, शिवी भारद्वाज, रानू भारद्वाज, देवेन्द्र भारद्वाज, विकाश भारद्वाज, दीपक भारद्वाज और आशू भारद्वाज सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रभु की भक्ति का पुण्य लाभ कमाया। कार्यक्रम के अंत में भगवान की भव्य महाआरती उतारी गई और इसके पश्चात सभी भक्तों में अन्नकूट व प्रभु का विशेष प्रसाद वितरित किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ठूठीबारी पुलिस की कार्रवाई, वारंटी अभियुक्त संजय चौरसिया गिरफ्तार
Mahrajganj10 Nov

ठूठीबारी पुलिस की कार्रवाई, वारंटी अभियुक्त संजय चौरसिया गिरफ्तार

ठूठीबारी पुलिस की कार्रवाई, वारंटी अभियुक्त संजय चौरसिया गिरफ्तार धोखाधड़ी, गाली-गलौज और धमकी के मुकदमे में चल रहा…

पूरी खबर पढ़ें →
सिसवा मशरकी गांव में कर्बला के पास खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का लगाया आरोप, दो संदिग्ध हिरासत में
पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश – सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
Mahrajganj10 Nov

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश – सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

फरेंदा में भाजपा ने फूंका संगठन मजबूती का बिगुल, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की बनी रणनीति -…

पूरी खबर पढ़ें →
फरेंदा थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर हमले और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोरखपुर जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने किया उद्घाटन
Mahrajganj10 Nov

गोरखपुर जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने किया उद्घाटन

महराजगंज: गोरखपुर जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने किया उद्घाटन महराजगंज।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!