Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandrapur

*बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पहचान के लिए पुलिस ने की अपील*

11 Nov 2026, 01:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पहचान के लिए पुलिस ने की अपील* - चंद्रपूर, महाराष्ट्र

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
महेश निषाद चंद्रपुर महाराष्ट्र
*बल्लारशाह / वर्धा :* रे. पो. चौकी बल्लारशाह में मर्ग अ. क्र. 29/2026 कलम 194 BNSS के तहत अज्ञात व्यक्ति की मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों का पता लगाने के लिए सार्वजनिक अपील जारी की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक *06/11/2026* को बल्लारशाह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्र. 02 व 03 के मध्य WR/END पर एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। ऑन ड्यूटी DySS बल्लारशाह से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे उपचार के लिए ग्रामीण रुग्णालय, बल्लारशाह में भर्ती कराया, जहां ऑन ड्यूटी वैद्यकीय अधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद रे. पो. चौकी बल्लारशाह में मर्ग दर्ज कर शव का पुलिस पंचनामा किया गया। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। शव की पहचान के लिए उसे बल्लारशाह के शवगृह में रखा गया है।

*मृतक का वर्णन इस प्रकार है :*

*- आयु :* लगभग 35 वर्ष
*- ऊंचाई :* लगभग 5.5 फुट
*- चेहरा :* लंबा
*- रंग :* सांवला
*- शरीर :* पतला
*- आंखें :* अधखुली
*- बाल / दाढ़ी :* काले, कुरले, दाढ़ी-मूंछ काली-सफेद बारीक बढ़ी हुई
*- कपड़े :* गहरा नीला रंग की फुल बांह की डेनिम शर्ट, उसके ऊपर लाल रंग की FILA कंपनी की हुडी व काले रंग का हाफ बरमूडा
*- गोंदण / पुराना घाव :* नहीं

पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिलती है या उसके परिजनों का पता चलता है, तो वे वृत्तपत्र व जाहिरात के माध्यम से सूचना दें।

संपर्क के लिए *रे. पो. स्टे. के मो. क्र. 7499967957* व *पदविधर म. पो. शि. / 1203 कीर्ति मिश्रा मो. क्र. 8369710552* पर जानकारी देने की विनती की गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bhagalpur11 Nov

काली पूजा विसर्जन को लेकर भागलपुर पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात!

🚨 काली पूजा विसर्जन को लेकर भागलपुर पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात! रिपोर्टर साहिल राज आगाज…

पूरी खबर पढ़ें →
काली पूजा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडे एवं वरीय पुलिस अधीक्षक,
Bhagalpur11 Nov

काली पूजा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडे एवं वरीय पुलिस अधीक्षक,

काली पूजा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडे एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रिपोर्टर साहिल…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: 1 किलो 22 ग्राम गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार जियावन पुलिस ने कारी मोड़ के पास सरकारी रेत डंप पर दी दबिश, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया मामला।
ठूठीबारी पुलिस की कार्रवाई, वारंटी अभियुक्त संजय चौरसिया गिरफ्तार
Mahrajganj10 Nov

ठूठीबारी पुलिस की कार्रवाई, वारंटी अभियुक्त संजय चौरसिया गिरफ्तार

ठूठीबारी पुलिस की कार्रवाई, वारंटी अभियुक्त संजय चौरसिया गिरफ्तार धोखाधड़ी, गाली-गलौज और धमकी के मुकदमे में चल रहा…

पूरी खबर पढ़ें →
सिसवा मशरकी गांव में कर्बला के पास खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का लगाया आरोप, दो संदिग्ध हिरासत में
error: Content is protected !!