Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

सिसवा बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही हुई मौत

11 Nov 2026, 06:55 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिसवा बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही हुई मौत - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

सिसवा बाजार में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत में 19 वर्षीय हिमांशु की मौत, दो गंभीर घायल

सीएचसी के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ हादसा, सागर और प्रदीप की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

सिसवा बाजार /महराजगंज।
सिसवा बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सीएचसी के पास करीब 11 बजे हुआ, जहां बाइक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में हिमांशु (19) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सागर और प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मऊ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों ने तीन दिवसीय आंदोलन शुरू किया
Mau11 Nov

मऊ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों ने तीन दिवसीय आंदोलन शुरू किया

मऊ: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय आंदोलन…

पूरी खबर पढ़ें →
मऊ में रोडवेज कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया
Mau11 Nov

मऊ में रोडवेज कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया

मऊ: दोपहर लगभग 3 बजे उत्तर प्रदेश रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के दर्जनों कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।…

पूरी खबर पढ़ें →
मऊ: श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
Mau11 Nov

मऊ: श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

मऊ: मुहम्मदाबाद गोहना स्थित रामलीला मैदान में सोमवार शाम श्रीलक्ष्मी पूजा सेवा ट्रस्ट की ओर से जागरण, आरती,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!