Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mirzapur

मिर्जापुर चुनार थाना क्षेत्र के जलालपुर माफी (कैलहट) गांव की चार युवतियां 10 नवंबर 2026 की दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं

12 Nov 2026, 03:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मिर्जापुर चुनार थाना क्षेत्र के जलालपुर माफी (कैलहट) गांव की चार युवतियां 10 नवंबर 2026 की दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं - मिर्ज़ापुर, उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर में चुनार क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव की चार युवतियां मंगलवार सुबह घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद युवतियों की मां ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
• मुंबई पहुंचने की पुष्टि: सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला है कि ये चारों युवतियां मुगलसराय से ट्रेन संख्या 12142 के जरिए मुंबई के लिए रवाना हुई थीं और मुंबई पहुंच चुकी हैं।
• पुलिस कार्रवाई: पुलिस की एक टीम युवतियों की तलाश और उन्हें सकुशल बरामद करने के लिए मुंबई भेजी गई है।

कोतवाली पुलिस ने युवतियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों और संभावित रास्तों के CCTV फुटेज खंगाले। जांच के दौरान पता चला कि चारों युवतियां मुगलसराय रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। फुटेज और अन्य जानकारियों के आधार पर उनके ट्रेन नंबर 12142 से मुंबई जाने की बात सामने आई है। कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि पुलिस को युवतियों की लोकेशन मुंबई में मिली है। इसके बाद उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम मुंबई भेजने की तैयारी की जा रही है। टीम वहां पहुंचकर युवतियों का पता लगाएगी और उनसे संपर्क करने का प्रयास करेगी। कोतवाल ने यह भी बताया कि लापता चार युवतियों में से दो पहले मुंबई की एक बर्फ फैक्ट्री में काम कर चुकी हैं। ऐसे में पुलिस उनके पुराने कार्यस्थल और परिचितों के बारे में भी जानकारी जुटा सकती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या:मिर्जापुर में 60 लाख में जमीन बेची तो मांगी 30 लाख की फिरौती; आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार
Mirzapur12 Nov

12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या:मिर्जापुर में 60 लाख में जमीन बेची तो मांगी 30 लाख की फिरौती; आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार

विंध्याचल थाना क्षेत्र में 12 साल के एक बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने…

पूरी खबर पढ़ें →
मिर्जापुर में तीसरी रेल-लाइन के निर्माण के दौरान धंसी मिट्टी:डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद, सात का रूट बदला
Mirzapur12 Nov

मिर्जापुर में तीसरी रेल-लाइन के निर्माण के दौरान धंसी मिट्टी:डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद, सात का रूट बदला

मिर्जापुर में रेलवे स्टेशन और झिंगुरा रेलखंड के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण के दौरान मंगलवार शाम…

पूरी खबर पढ़ें →
IIT रुड़की से पढ़ाई करने का दावा, ₹20 लाख सालाना पैकेज छोड़कर बना बाबा! मथुरा के आश्रम में युवतियों को ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की12 Nov

IIT रुड़की से पढ़ाई करने का दावा, ₹20 लाख सालाना पैकेज छोड़कर बना बाबा! मथुरा के आश्रम में युवतियों को ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप

🚨🔥 **बड़ी खबर | IIT रुड़की से पढ़ाई करने का दावा, ₹20 लाख सालाना पैकेज छोड़कर बना बाबा!…

पूरी खबर पढ़ें →
गरौठा के रमपुरा में ग्वाल-बालों ने रोका कतकारियों का रास्ता, ढोलक-हारमोनियम की थाप पर हुए जवाबी कार्तिक गीत; फलाहार का हुआ वितरण
Jhansi12 Nov

गरौठा के रमपुरा में ग्वाल-बालों ने रोका कतकारियों का रास्ता, ढोलक-हारमोनियम की थाप पर हुए जवाबी कार्तिक गीत; फलाहार का हुआ वितरण

कपिल शर्मा की रिपोर्ट झांसी (गरौठा): पवित्र कार्तिक माह के अवसर पर गरौठा तहसील अंतर्गत ग्राम रमपुरा में…

पूरी खबर पढ़ें →
मुजफ्फरनगर में ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत पुलिस और गांजा तस्कर के बीच मुठभेड़! जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल, 21.5 किलो गांजा और तमंचा बरामद
Muzaffarnagar12 Nov

मुजफ्फरनगर में ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत पुलिस और गांजा तस्कर के बीच मुठभेड़! जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल, 21.5 किलो गांजा और तमंचा बरामद

🚨🔥 **बड़ी खबर | मुजफ्फरनगर में ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत पुलिस और गांजा तस्कर के बीच मुठभेड़! जवाबी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!