Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mirzapur

मिर्जापुर में तीसरी रेल-लाइन के निर्माण के दौरान धंसी मिट्टी:डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद, सात का रूट बदला

12 Nov 2026, 03:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मिर्जापुर में तीसरी रेल-लाइन के निर्माण के दौरान धंसी मिट्टी:डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद, सात का रूट बदला - मिर्ज़ापुर, उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर में रेलवे स्टेशन और झिंगुरा रेलखंड के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण के दौरान मंगलवार शाम लगभग 6:20 बजे मिट्टी धंसने की घटना हुई। इस कारण रेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई।

सुरक्षा के तहत डाउन लाइन पर रेल संचालन रोक दिया गया है, जबकि अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से जारी है। घटना के कारण सात लंबी दूरी की ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है और एक ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया है।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, मिट्टी धंसने की जानकारी मिलते ही संबंधित विभागों की तकनीकी टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी
शुरुआती जानकारी के अनुसार, डाउन लाइन की सुरक्षा और स्थिति को सामान्य करने के लिए सुधार कार्य किया जा रहा है।

रेलवे अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित रेलखंड पर सावधानीपूर्वक कदम उठाए गए हैं।

मिर्जापुर से लेकर आसपास के स्टेशनों पर कई ट्रेनें खड़ी है और कई गाड़ियों को वापस बुलाया गया। इस घटना के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना है।

रेलवे ने इन सात ट्रेनों का बदला रूट
रेलवे ने ट्रेन नंबर 12368, 12274, 12947 और 12398 को नए मार्ग प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग-बनारस-वाराणसी जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से चलाने का फैसला किया है। इसके साथ ही, 10 नवंबर 2026 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 26505 और 9 नवंबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12167 को प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग-बनारस मार्ग से संचालित किया जाएगा।

जबकि, ट्रेन संख्या 22971 को भी प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग-बनारस-वाराणसी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। सूबेदारगंज से डीडीयू जाने वाली ट्रेन कैंसिल मिट्टी धंसने की वजह से ट्रेन संख्या 63238 (सूबेदारगंज-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन) को रद्द कर दिया गया है।

यह ट्रेन वर्तमान में प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर खड़ी है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की ताजा जानकारी जरूर प्राप्त करें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर में साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा जागरूकता कार्यक्रम, आशा मॉडर्न स्कूल में छात्रों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके
Saharanpur12 Nov

सहारनपुर में साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा जागरूकता कार्यक्रम, आशा मॉडर्न स्कूल में छात्रों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके

🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा जागरूकता कार्यक्रम, आशा मॉडर्न स्कूल में छात्रों…

पूरी खबर पढ़ें →
12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या:मिर्जापुर में 60 लाख में जमीन बेची तो मांगी 30 लाख की फिरौती; आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार
Mirzapur12 Nov

12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या:मिर्जापुर में 60 लाख में जमीन बेची तो मांगी 30 लाख की फिरौती; आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार

विंध्याचल थाना क्षेत्र में 12 साल के एक बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने…

पूरी खबर पढ़ें →
राजकीय मुत्सद्देगिरीचा सर्वोच्च आविष्कार; सुजय विखे जिल्हा बँकेच्या अध्यक्षपदी!
Ahmednagar12 Nov

राजकीय मुत्सद्देगिरीचा सर्वोच्च आविष्कार; सुजय विखे जिल्हा बँकेच्या अध्यक्षपदी!

विखे-थोरात-गडाख-राम शिंदे यांना एकाच व्यासपीठावर आणण्यात सुजय विखेंची खेळी यशस्वी; जिल्हा बँकेच्या अध्यक्षपदी एकमताने निवड, उपाध्यक्षपदी रणजितसिंह देशमुख…

पूरी खबर पढ़ें →
मिर्जापुर चुनार थाना क्षेत्र के जलालपुर माफी (कैलहट) गांव की चार युवतियां 10 नवंबर 2026 की दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं
Mirzapur12 Nov

मिर्जापुर चुनार थाना क्षेत्र के जलालपुर माफी (कैलहट) गांव की चार युवतियां 10 नवंबर 2026 की दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं

मिर्जापुर में चुनार क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव की चार युवतियां मंगलवार सुबह घर से बाजार जाने की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!