Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वाराणसी में आगामी 20 से 23 नवम्बर तक गंगा महोत्सव और आगामी 24 नवम्बर को आयोजित होने वाली देव दीपावली की तैयारियों की समीक्षा की

12 Nov 2026, 09:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वाराणसी में आगामी 20 से 23 नवम्बर तक गंगा महोत्सव और आगामी 24 नवम्बर को आयोजित होने वाली देव दीपावली की तैयारियों की समीक्षा की - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वाराणसी में आगामी 20 से 23 नवम्बर तक गंगा महोत्सव और आगामी 24 नवम्बर को आयोजित होने वाली देव दीपावली की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री जी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा तथा सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देव दीपावली काशी की सांस्कृतिक पहचान और गौरवशाली विरासत का पर्व है। इस वर्ष काशी के सभी पक्के घाटों, रेतीले तट और 100 से अधिक कुंडों पर 11 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। आयोजन का उल्लास ग्रामीण क्षेत्रों, सारनाथ और प्रमुख धार्मिक स्थलों तक भी पहुंचना चाहिए।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि नमो घाट पर आयोजित होने वाले गंगा महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाए। वहीं, 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट की भव्य महाआरती, चेत सिंह घाट पर प्रोजेक्शन एवं लेजर शो, ड्रोन शो और काशी विश्वनाथ धाम के सामने ग्रीन आतिशबाजी की व्यवस्था आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखकर की जाए।

उन्होंने नाविकों को सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित संचालन का प्रशिक्षण देने तथा महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार दीपकों को दीपोत्सव में शामिल करने पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री जी ने लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। इसके लिए घाट क्षेत्र को 10 जोन, 21 सेक्टर और 36 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। 27 वॉच टावर, ड्रोन कैमरों, क्यूआरटी, खोया-पाया केंद्रों और पर्यटक पुलिस की तैनाती के साथ गंगा में नावों के सुरक्षित संचालन हेतु नमो घाट से अस्सी घाट तक पहली बार टू-वे लेन सिस्टम लागू किया जाएगा।

शहर को जाम से मुक्त रखने के लिए 7 डायवर्जन प्वाइंट और 31 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए 14 अस्पतालों का ग्रीन कॉरिडोर तैयार करने तथा 20 से 25 नवंबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने और काशी आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु एवं पर्यटक को सुरक्षित, सुगम एवं अविस्मरणीय अनुभव उपलब्ध कराने पर बल दिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रंग लाया गोविंद यादव का प्रयास, रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य हुआ पूरा
Azamgarh12 Nov

रंग लाया गोविंद यादव का प्रयास, रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य हुआ पूरा

रंग लाया गोविंद यादव का प्रयास, रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य हुआ पूरा रेलवे अंडरपास ब्रिज का निर्माण…

पूरी खबर पढ़ें →
बेटियों के सपनों को संबल, उनके भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने का संकल्प!
Mahrajganj12 Nov

बेटियों के सपनों को संबल, उनके भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने का संकल्प!

बेटियों के सपनों को संबल, उनके भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने का संकल्प लखनऊ/उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी…

पूरी खबर पढ़ें →
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत कार्रवाई, एक ही जनपद में निर्धारित अवधि पूरी करने वाले निरीक्षकों को किया गया स्थानांतरित
नौतनवा पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के दृष्टिगत 14 व्यक्तियों के विरुद्ध की निरोधात्मक कार्रवाई
Mahrajganj12 Nov

नौतनवा पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के दृष्टिगत 14 व्यक्तियों के विरुद्ध की निरोधात्मक कार्रवाई

नौतनवा पुलिस की कार्रवाई: शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में 14 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई एसपी शक्ति…

पूरी खबर पढ़ें →
अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ निचलौल ने विसर्जन मार्गों का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
Mahrajganj12 Nov

अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ निचलौल ने विसर्जन मार्गों का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

सिसवा बाजार में लक्ष्मी पूजा मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट, अपर पुलिस अधीक्षक ने लिया सुरक्षा व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!