Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhabua

मंत्री निर्मला भूरिया ने किया रायपुरिया-सारंगी-करवड़ मार्ग का भूमिपूजन

13 Nov 2026, 01:03 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मंत्री निर्मला भूरिया ने किया रायपुरिया-सारंगी-करवड़ मार्ग का भूमिपूजन - झाबुआ, मध्य प्रदेश

मंत्री निर्मला भूरिया ने किया रायपुरिया-सारंगी-करवड़ मार्ग का भूमिपूजन।

रोड़ निर्माण में 55 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा और 18 महीने की तय समय सीमा में बना कर देना है

वन्दे भारत न्यूज झाबुआ जिला ब्यूरो सुरेश परिहार।

ग्राम बरवेट में गुरुवार को कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने ₹55 करोड़ की लागत से बनने वाले रायपुरिया-सारंगी-करवड़ मार्ग का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर 24 घंटे आवाजाही रहती है और यह क्षेत्र को जोड़ने वाला व्यस्त मार्ग है।

मंत्री ने बताया कि सड़क 18 महीने में बनकर तैयार होगी। इसमें जामली और बरवेट में सीमेंटेड काम भी शामिल है। उन्होंने ग्रामीणों से सड़क चौड़ी करने में सहयोग करने की अपील की।

निर्मला भूरिया ने कहा कि पेटलावद विधानसभा क्षेत्र में सड़क, सिंचाई और दूसरी बुनियादी योजनाओं पर काम हो रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र के हर आंगनवाड़ी केंद्र के लिए भवन बनवाना है। जनता की मांगों को प्राथमिकता से पूरा करने की बात भी कही।

कार्यक्रम में अजमेरसिंह भूरिया ने क्षेत्र को विकास की सौगात मिलने पर आभार जताया। अग्निनारायण सिंह बोड़ायता ने पेटलावद-देवली मार्ग को चौड़ा कर राजोद तक बढ़ाने की मांग रखी। हेमंत भट्ट और मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण मालीवाड़ ने भी सभा को संबोधित किया।

जगदीश प्रजापत ने मंत्री से बरवेट के उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बरवेट क्षेत्र की कई पंचायतों के सैकड़ों गांवों के लोगों को इलाज के लिए दूसरी जगह जाना पड़ता है।

कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री डी.एस. गुथारिया, एसडीओ रेशम गामड़, पुरुषोत्तम पाटीदार, निलेश पटेल, जितेंद्र गहलौत, दुर्गादास मोटापाला, जयराज भट्ट, पंकज निमजा, सुरेश सेन और जनपद सदस्य कम्मा विनोद मेडा मौजूद रहे। क्षेत्र के कई सरपंच और ग्रामीण भी शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन जगदीश प्रजापत ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष पप्पूलाल गामड़ ने माना।

फूल पेज पेपर इमेज बनाए

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही (Barhi) कस्बे में दीपावली की रात (8-9 नवंबर 2026) एक बेहद दर्दनाक और भीषण अग्निकांड हुआ है।
बेटियों के सपनों को संबल, उनके भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने का संकल्प!
Mahrajganj12 Nov

बेटियों के सपनों को संबल, उनके भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने का संकल्प!

बेटियों के सपनों को संबल, उनके भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने का संकल्प लखनऊ/उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने वाराणसी में आगामी 20 से 23 नवम्बर तक गंगा महोत्सव और आगामी 24 नवम्बर को आयोजित होने वाली देव दीपावली की तैयारियों की समीक्षा की
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत कार्रवाई, एक ही जनपद में निर्धारित अवधि पूरी करने वाले निरीक्षकों को किया गया स्थानांतरित
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए अभी से जुटें स्कूल, कमजोर विद्यार्थियों पर रहेगा विशेष फोकस कलेक्टर डॉ. मीना ने शिक्षा विभाग की
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश हेलमेट नहीं पहनने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 50 से अधिक वाहनों के चालान; ₹18,300 का समन शुल्क वसूला बड़ोद चौराहे पर यातायात पुलिस की
error: Content is protected !!