Jhalawar
बिलासरा में 777 मतदाताओं की सूची का प्रकाशन, बीएलओ ने गांव मे पहुंचकर दी जानकारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खानपुर। उपखंड क्षेत्र के बिलासरा गांव में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ अरविंद नागर ने गांव मे पहुंचकर मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की जानकारी दी।
इस दौरान ग्रामीणों को मतदाता सूची में अपना नाम एवं अन्य विवरण जांचने के लिए जागरूक किया गया।बीएलओ अरविंद नागर ने बताया कि बिलासरा गांव में कुल 777 मतदाता पंजीकृत हैं। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
उन्होंने ग्रामीणों से मतदाता सूची में अपने नाम, पते एवं अन्य विवरणों का मिलान करने की अपील की। साथ ही सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने तथा पात्र नए मतदाताओं से नाम जुड़वाने का आहान किया।इस दौरान ग्रामीण तुलसीराम नागर, कजोड़ीलाल नागर, लालचंद गुर्जर, मूलचंद रेगर एवं उदयलाल नागर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
बीएलओ ने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News# पीहर में बेटी का शाही स्वागत, डीजे की धुन पर निकली भव्य अभिनंदन रैली ## रेटा की…
पूरी खबर पढ़ें →
(ब्यूरो चीफ विकास विजन की रिपोर्ट) खन्ना, 13 नवंबर (विकास विजन) : पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव फरवरी…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाई माधोपुर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ के कार्य में आज केशव नगर स्थित एक गली जो काफी…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 खिरनी में आगजनी की घटना, राधेश्याम सैनी का मकान क्षतिग्रस्त 🚨 खिरनी में आगजनी की घटना की…
पूरी खबर पढ़ें →
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिले…
पूरी खबर पढ़ें →
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिले…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।