पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सवाई माधोपुर। पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस सेवाएं 15 से 25 नवंबर तक रहेंगी बंद
नए इंश्योरेंस मैनेजमेंट सॉल्यूशन (आईएमएस) सॉफ्टवेयर के रोलआउट के चलते लिया निर्णय, डाक विभाग की अन्य सेवाएं सुचारू रहेगी।
सवाई माधोपुर, 12 नवंबर। भारतीय डाक विभाग द्वारा पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (पीएलआई) एवं रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (आरपीएलआई) सेवाओं को अधिक आधुनिक एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नया इंश्योरेंस मैनेजमेंट सॉल्यूशन (आईएमएस) सॉफ्टवेयर रोलआउट किया जा रहा है।
इस तकनीकी प्रक्रिया के चलते 15 से 25 नवंबर 2026 तक पीएलआई एवं आरपीएलआई की सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। इस अवधि में बीमा प्रीमियम जमा करने सहित अन्य बीमा संबंधी कार्य नहीं हो सकेंगे।
उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपनी पॉलिसियों का प्रीमियम निर्धारित समय से पहले जमा करवा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। 26 नवंबर 2026 से प्रीमियम जमा करने की सुविधा पुनः शुरू हो जाएगी।
डाक अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि तकनीकी अपग्रेडेशन का प्रभाव केवल पीएलआई एवं आरपीएलआई सेवाओं पर रहेगा। डाक वितरण, डाक बुकिंग, बचत बैंक, पासपोर्ट सेवा सहित डाक विभाग की अन्य सभी सेवाएं पूर्ववत सुचारू रूप से संचालित होती रहेंगी।
डाक अधीक्षक नरेश कुमार एवं सहायक डाक अधीक्षक धर्मसिंह मीना तथा विकास अधिकारी राजेंद्र मीणा के निर्देशानुसार आमजन को इसकी जानकारी देते हुए समय रहते आवश्यक कार्य पूर्ण करने की अपील की गई है। लोकेशन सवाई माधोपुर
न्यूज रिपोर्टर मुकेश कुमार जैन
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

देश का नक्सलवाद के दंश से मुक्त होना, हमारी बड़ी उपलब्धि आज भारत अपने इतिहास, विरासत और जननायकों…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता: मोहम्मद जैद- झाबुआ। जल संरक्षण की दिशा में शारदा समूह (झाबुआ)…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर - हेमन्त तांडी, बसना महासमुंद छत्तीसगढ़ *बसना / महासमुंद।* छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी धान खरीदी योजना के…
पूरी खबर पढ़ें →
बलिया में कार सवार 4 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार रात कार 100 की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsछठ महापर्व पर थाना प्रभारी अविनाश राज ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता…
पूरी खबर पढ़ें →
गोपालगंज: सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में समय पर डॉक्टर और चिकित्सीय सहायता न मिलने के कारण दो…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।