Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छठ महापर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

14 Nov 2026, 03:43 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छठ महापर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छठ महापर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री जी ने सभी संबंधित जनपदों में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
लखनऊ/ उत्तर प्रदेश।
रिपोर्ट: बुध्देश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि छठ लोक आस्था, अनुशासन, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व है। 15 नवंबर को सायंकाल अस्ताचलगामी सूर्यदेव तथा 16 नवंबर को प्रातःकाल उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि सभी प्रमुख घाटों, नदियों, तालाबों एवं जलाशयों का पूर्व निरीक्षण कर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, संपर्क मार्ग, पेयजल, शौचालय और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। जलस्तर एवं गहराई का आकलन कर संवेदनशील स्थानों पर मजबूत बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, प्रशिक्षित गोताखोर, नावें और जल पुलिस की तैनाती की जाए।

उन्होंने प्रमुख घाटों पर सीसीटीवी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, कंट्रोल रूम तथा पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करने के साथ महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी ने भीड़ प्रबंधन एवं सुगम आवागमन के लिए प्रभावी यातायात कार्ययोजना बनाने, आवश्यकतानुसार डायवर्जन लागू करने और पार्किंग स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने छठ महापर्व पर दिल्ली से पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री जी ने घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, प्राथमिक चिकित्सा शिविर, एम्बुलेंस एवं आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्थानीय पूजा समितियों, सिविल डिफेंस, एनसीसी एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों का सहयोग लेकर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा वरिष्ठ अधिकारियों को स्वयं स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि मुखलिसपुर में माता रानी की आरती के बाद हुआ विशाल भंडारा चौकी इंचार्ज मुखलिसपुर जय हिंद भारती के मौजूदगी में भंडारे की एक दिन बाद मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि संतकबीर नगर में एन आई एक्ट 21 नवंबर एवं वाहन चालान 28 नवंबर 2026 के वादों हेतु आयोजित होगा विशेष लोक अदालन
Sant Kabir Nagar13 Nov

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि संतकबीर नगर में एन आई एक्ट 21 नवंबर एवं वाहन चालान 28 नवंबर 2026 के वादों हेतु आयोजित होगा विशेष लोक अदालन

संतकबीर नगर/जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन मे अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार एवं सचिव अनन्या साह…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम सख्त, उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
Kheri13 Nov

जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम सख्त, उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी, 13 नवंबर। जिले में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान को…

पूरी खबर पढ़ें →
छठ पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सेठघाट पर डीएम ने जांचीं व्यवस्थाएं; श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नदी में होगी निगरानी
Kheri13 Nov

छठ पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सेठघाट पर डीएम ने जांचीं व्यवस्थाएं; श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नदी में होगी निगरानी

लखीमपुर खीरी, 13 नवंबर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर…

पूरी खबर पढ़ें →
हमीरपुर में DMF न्यास की बैठक संपन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता
Hamirpur13 Nov

हमीरपुर में DMF न्यास की बैठक संपन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता

रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 13 नवंबर, 2026 जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद एवं प्रबंध…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!