*पोदार में हर्षोल्लास से मनाया गया बाल दिवस*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला रिपोर्टर डॉ अनिल दुबे इंदौर। शहर की सुप्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था पोदार इंटरनेशनल स्कूल, विजय नगर, इंदौर में बाल दिवस बड़े ही उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका मिंटी त्रिपाठी ने बताया कि बाल दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के लिए विशेष बाल सभा का आयोजन किया गया।
इसमें शिक्षकों ने गीत, नृत्य एवं हास्य-विनोद से भरपूर रंगारंग प्रस्तुतियां देकर विद्यार्थियों का मनोरंजन किया। शिक्षकों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बच्चों को खूब आनंदित किया।
इसके पश्चात विद्यार्थियों के लिए विशेष डांस एवं डीजे पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जमकर मस्ती की। साथ ही कक्षावार विभिन्न मनोरंजक एवं छात्रोपयोगी गतिविधियां भी आयोजित की गईं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वादिष्ट रिफ्रेशमेंट के साथ आकर्षक उपहार भी वितरित किए गए। सम्पूर्ण आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान लाना तथा उनके लिए बाल दिवस को यादगार बनाना रहा।
इस विशेष आयोजन को सफल बनाने में प्राचार्य सुधीर महाजन के मार्गदर्शन में रितु यादव, सचिन नेरनिया, वैशाली द्विवेदी, पूनम शर्मा, मिंटी त्रिपाठी, दर्शना पुरोहित एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों का विशेष योगदान रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

फ्लोरेंट एजुकेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, बच्चों को उपहार देकर किया प्रोत्साहित हरिद्वार। शिवमपुरम…
पूरी खबर पढ़ें →
थांदला - नगर परिषद थांदला के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात, बैराज में जलस्तर की स्थिति से…
पूरी खबर पढ़ें →
*भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को झाबुआ जिले में पहुंचेगा नर्मदा का जल, किसानों के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
सादात, गाजीपुर। बाल दिवस के अवसर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र सादात के सभागार में “मेरे कल की तस्वीर”…
पूरी खबर पढ़ें →
सूर्य उपासना और संतान की सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है कठिन व्रत, 15 नवंबर को संध्या और…
पूरी खबर पढ़ें →
सार्थक विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय वूशु चैंपियन में जीत जीता पदक मंडला के युवा विश्व खिलाड़ी समर्थक विश्वकर्मा ने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।