Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhabua

सूखाग्रस्त होने के बावजूद झाबुआ जिले सहित थांदला में नहीं आने दी जाएगी पेयजल की कमी : कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट

14 Nov 2026, 06:10 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सूखाग्रस्त होने के बावजूद झाबुआ जिले सहित थांदला में नहीं आने दी जाएगी पेयजल की कमी : कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट - झाबुआ, मध्य प्रदेश

थांदला – नगर परिषद थांदला के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात, बैराज में जलस्तर की स्थिति से कराया अवगत

इस वर्ष कम वर्षा के चलते झाबुआ जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। ऐसे में जिले के कई तालाब, डेम और बैराज में जलस्तर काफी कम हो गया है। आगामी दिनों में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए नगर परिषद थांदला के प्रतिनिधिमंडल ने झाबुआ कलेक्टर श्री योगेश तुकाराम भरसट से मुलाकात कर नगर की जल समस्या से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पणदा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं एल्डरमेन गगनेश उपाध्याय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद समर्थ उपाध्याय तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष मुकेश चौहान शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को पत्र सौंपकर थांदला नगर में आगामी दिनों में होने वाली पेयजल की संभावित समस्या के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नगर परिषद थांदला के बैराज की कुल जलभराव क्षमता 15 फीट है, जबकि वर्तमान में इसमें मात्र 4 से 5 फीट पानी ही भर सका है और लगभग 11 फीट बैराज खाली है। सामान्य परिस्थितियों में प्रतिवर्ष दिसंबर माह में बैराज के गेट बंद किए जाते हैं, लेकिन इस वर्ष वर्षाकाल समय से पहले समाप्त होने के कारण सितंबर-अक्टूबर माह में ही बैराज के गेट बंद करने पड़े। कम वर्षा के चलते जलस्रोतों में पर्याप्त पानी एकत्रित नहीं हो पाया है।
इसके साथ ही प्रतिवर्ष शिवसागर से मार्च माह में पानी की सप्लाई प्रारंभ की जाती थी, लेकिन इस वर्ष जलस्तर की स्थिति को देखते हुए नवंबर माह से ही पानी लेना शुरू करना पड़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में थांदला नगर की नियमित पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जल की आवश्यकता पड़ेगी।
कलेक्टर ने दिया आश्वासन
पूरी समस्या को गंभीरता से सुनने के बाद कलेक्टर श्री योगेश तुकाराम भरसट ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि झाबुआ जिले सहित थांदला नगर में किसी भी स्थिति में पेयजल की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का पूरा प्रयास रहेगा कि नगरवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो। आवश्यकता पड़ने पर मां नर्मदा के जल अथवा शिवसागर से अतिरिक्त पानी की व्यवस्था कर नगर की पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि जल संकट की संभावित स्थिति को देखते हुए प्रशासन पहले से ही आवश्यक व्यवस्थाएं करने का प्रयास करेगा, ताकि आम नागरिकों को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े।
जल का अपव्यय रोकने के लिए भी दिए निर्देश
कलेक्टर श्री भरसट ने जिलेवासियों से अपील की कि कम वर्षा और घटते जलस्तर की स्थिति को देखते हुए पानी का अनावश्यक उपयोग बिल्कुल न करें। जल संरक्षण के लिए सभी नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में खुले नलों से व्यर्थ बहने वाले पानी को रोकने तथा जल के अपव्यय पर नियंत्रण के लिए प्रभावी योजना बनाने के निर्देश भी दिए, ताकि पानी की बचत के साथ-साथ आम जनता को नियमित पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
इस प्रकार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से आगामी ग्रीष्मकाल में थांदला नगर में पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाए रखने की दिशा में पहल की जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

देश का नक्सलवाद के दंश से मुक्त होना, हमारी बड़ी उपलब्धि आज भारत अपने इतिहास, विरासत और जननायकों को स्वदेशी स्वाभिमान के साथ कर रहा है याद
आधा गिलास पानी अभियान’ को मिल रहा समाज संगठनों, होटल व्यवसाइयों और शैक्षणिक संस्थाओं का व्यापक समर्थन; 16 नवंबर को बाड़कुआँ में बनेगा विश्व रिकॉर्ड
Jhabua15 Nov

आधा गिलास पानी अभियान’ को मिल रहा समाज संगठनों, होटल व्यवसाइयों और शैक्षणिक संस्थाओं का व्यापक समर्थन; 16 नवंबर को बाड़कुआँ में बनेगा विश्व रिकॉर्ड

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता: मोहम्मद जैद- झाबुआ। जल संरक्षण की दिशा में शारदा समूह (झाबुआ)…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस मकरोनिया ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई
Sagar15 Nov

ब्लॉक कांग्रेस मकरोनिया ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई

सागर वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664/* महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अमर शहीद धरती…

पूरी खबर पढ़ें →
बसना धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ किसानों में उत्साह, 15 नवंबर से शुरू हुई क्षेत्र के अन्नदाताओं में खुशी की लहर
Mahasamund15 Nov

बसना धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ किसानों में उत्साह, 15 नवंबर से शुरू हुई क्षेत्र के अन्नदाताओं में खुशी की लहर

रिपोर्टर - हेमन्त तांडी, बसना महासमुंद छत्तीसगढ़ *बसना / महासमुंद।* छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी धान खरीदी योजना के…

पूरी खबर पढ़ें →
बेकाबू कार 5 बार पलटी, 4 दोस्तों की मौत: एक IIM में मैनेजर, बाकी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे; दिवाली पर बलिया आए थे
error: Content is protected !!