चाणक्य की एक नीति कही जाती है। हरे पेड़ को काटना हो तो पहले उसकी जड़ों को कमजोर करो।

दुश्मन को सीधे चुनौती देने के बजाय पहले उसकी ताकत खत्म करो और फिर उसे परास्त करो।
नरेंद्र मोदी ने इस रणनीति को पूरी तरह आत्मसात कर लिया है। राजनीति में आने के बाद से उन्होंने अपने विरोधियों को कभी इस स्थिति में नहीं पहुंचने दिया कि वे उनके लिए बड़ी चुनौती बन सकें।
गुजरात हो या दिल्ली,
उनकी राजनीति में एक बात
लगातार दिखाई देती है।
शोर कम, रणनीति ज्यादा और
धैर्य के साथ आगे बढ़ना।
जरा उन नेताओं और राजनीतिक दलों की स्थिति देखिए, जो कभी मोदी को खुली चुनौती दिया करते थे।
🎈ठाकरे परिवार
जो कभी महाराष्ट्र की
राजनीति में अपना दबदबा
रखता था, आज किस
स्थिति में है?
🎈स्टालिन और उनका परिवारजो
कभी हिंदुत्व के खिलाफ मुखर
रहता था, आज किस राजनीतिक
परिस्थिति से गुजर रहा है?
🎈उत्तर प्रदेश में कभी दबदबा रखने
वाली समाजवादी पार्टी आज
सनातन और राम मंदिर के मुद्दे
पर भी असमंजस में,
दिखाई देती है। उसे समझ नहीं
आ रहा कि राम मंदिर के पक्ष में
खड़ी हो या विरोध की
राजनीति करे।
🎈ममता बनर्जी
कभी दहाड़कर कहती थीं कि
मोदी और शाह को बंगाल में
घुसने नहीं देंगी। आज बंगाल की
राजनीति में उनकी स्थिति
पहले जैसी नहीं रही।
🎈मणिशंकर अय्यर,
कभी कहा करते थे कि,
मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते,
वे चाहें तो चाय का ठेला लगा लें।
आज अय्यर खुद कांग्रेस की
राजनीति में कहां खड़े हैं?
और वह कांग्रेस जिसने मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी, आज खुद अपने नेतृत्व और राजनीतिक भविष्य को लेकर संघर्ष करती दिखाई देती है। एक तरफ राहुल गांधी की राजनीतिक शैली पर सवाल उठते हैं, दूसरी तरफ सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर चर्चाएं हैं और पार्टी अध्यक्ष के बयानों से विवाद पैदा होते रहते हैं।
कभी मोदी को राजनीति से खत्म करने के सपने देखने वाले विरोधियों की हालत आज खुद किसी से छिपी नहीं है।
अब कांग्रेस अध्यक्ष के उस बयान को ही देख लीजिए, जिसमें उन्होंने मोदी के पिता को लेकर अभद्र टिप्पणी की। मोदी के पिता कहां जाएंगे, यह तो मुझे नहीं मालूम; वे तो इस दुनिया से पहले ही विदा हो चुके हैं। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि राजनीति में अहंकार और अमर्यादित भाषा का अंत अक्सर बहुत बुरा होता है।
और रही बात नरेंद्र मोदी की, तो फिलहाल उनकी राजनीति कहीं रुकती दिखाई नहीं देती।
यही तो चाणक्य नीति का असली राजनीतिक पाठ है। हर लड़ाई शोर मचाकर नहीं जीती जाती,
कुछ लड़ाइयां धैर्य, रणनीति और समय के साथ जीती जाती हैं!
जिस पार्टी में चाणक्य कहा जानेवाले नेता मौजूद हो उस पार्टी राजनीति और रणनीति समझना आसान नहीं है,
रिपोर्टर सुदीप गढ़िया ९९०९६२२११५
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





