Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

सोनांचल इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

14 Nov 2026, 08:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सोनांचल इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

टेंट निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा और कैंप फायर के जरिए विद्यार्थियों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर; उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टोलियां पुरस्कार पाकर हुईं सम्मानित, प्रबंधक राजेश्वर श्रीवास्तव व जिला आयुक्त सत्यनारायण कन्नौजिया ने सेवा और अनुशासन का दिया संदेश

दुद्धी, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_तहसील मुख्यालय स्थित सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज में 12 नवंबर से संचालित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में छात्र-छात्राओं को अनुशासन, सेवा, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर के दौरान स्काउट-गाइड प्रार्थना, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, गांठ एवं फांस बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, टेंट निर्माण, गैजेट निर्माण, ध्वज शिष्टाचार, ध्वज की जानकारी, वर्दी की उपयोगिता तथा टोली विभाजन सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिवस शनिवार को कम बर्तनों में भोजन बनाने की विधि और कैंप फायर के आयोजन की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम संचालक सत्यनारायण कन्नौजिया जिला आयुक्त स्काउट सोनभद्र, प्रशिक्षक रामरक्षा सिंह जिला आयुक्त कब एवं अमर सिंह ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए टेंट का निरीक्षण विद्यालय के प्रबंधक राजेश्वर श्रीवास्तव, रितिका श्रीवास्तव एवं अन्य अतिथियों को कराया। अतिथियों ने विद्यार्थियों से टेंट निर्माण एवं उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त की।
प्रबंधक राजेश्वर श्रीवास्तव ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और समाजसेवा की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी प्रशिक्षण में सीखे गए ज्ञान को अपने जीवन में अपनाएं और जरूरत पड़ने पर समाज एवं देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें।
जिला आयुक्त स्काउट सत्यनारायण कन्नौजिया ने कहा कि स्काउट-गाइड का मूल मंत्र सेवा, अनुशासन और समर्पण है। इसका उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि एक अच्छा स्काउट वही है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखे और दूसरों की सहायता के लिए हमेशा आगे आए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई गतिविधियों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
समापन अवसर पर टोलीवार प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्काउट-गाइड छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार, शिक्षक कृपाशंकर तिवारी, गणेश शंकर, नंदकिशोर कन्नौजिया, रूपाली सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और आत्मनिर्भरता का संकल्प जगाने के साथ हुआ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बेकाबू कार 5 बार पलटी, 4 दोस्तों की मौत: एक IIM में मैनेजर, बाकी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे; दिवाली पर बलिया आए थे
मां,शा, एन, के,जे, में पढ़ने वाले तीस दिव्यांग छात्रों की पढ़ाई राम भरोसे पढ़ाई के नाम पर हो रही औपचारिकता
Katni15 Nov

मां,शा, एन, के,जे, में पढ़ने वाले तीस दिव्यांग छात्रों की पढ़ाई राम भरोसे पढ़ाई के नाम पर हो रही औपचारिकता

कटनी स्थानीय क्षेत्र एन. क़े. जे. प्रेमनगर में दिव्यांग जनों हेतु स्थित सक्षम छात्रावास में, अपने उज्जवल भविष्य…

पूरी खबर पढ़ें →
नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में छठ पूजा का आयोजन किया गया जिसमें शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्ध दिया गया
Gautam Buddha Nagar15 Nov

नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में छठ पूजा का आयोजन किया गया जिसमें शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्ध दिया गया

नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में छठ पूजा का आयोजन किया गया जिसमें शाम को डूबते…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gautam Buddha Nagar15 Nov

नोएडा के भंगेल सलारपुर में दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न प्रकार कि झांकियां

आज नोएडा प्राधिकरण की ओर से सलारपुर स्थित भट्ठा कॉलोनी में छठ घाट का विशेष तौर पर सुंदर…

पूरी खबर पढ़ें →
नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में छठ पूजा का आयोजन किया गया जिसमें शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्ध दिया गया
Gautam Buddha Nagar15 Nov

नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में छठ पूजा का आयोजन किया गया जिसमें शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्ध दिया गया

नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में छठ पूजा का आयोजन किया गया जिसमें शाम को डूबते…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!