पूर्व सांसद रंजीता कोली कस्बा खेड़ली सवामनी कार्यक्रम में
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कठूमर विधानसभा के खेड़ली कस्बे में पहुँचीं पूर्व सांसद रंजीता कोली, सवामणी कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं के साथ किया आत्मीय संवाद
कठूमर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा खेड़ली में आज उस समय एक आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब पूर्व सांसद रंजीता कोली ने यहाँ पहुँचकर भाजपा के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता संजय तांबी जी के सुपुत्र के सवामणी कार्यक्रम में शिरकत की और परिवारजनों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान संजय तांबी जी और उनके परिजनों द्वारा पूर्व सांसद का शॉल, दुपट्टा, साफा पहनाकर तथा माल्यार्पण कर बेहद भव्यता के साथ स्वागत-सम्मान किया गया, जिसके लिए उन्होंने हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर संगठन की मजबूती और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से संवाद किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय गिजगिड़िया, वर्तमान नगर पालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश लालपुरिया, जिला मंत्री महेश पाराशर, प्रदीप कुमार जैन, मौजपुर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, महामंत्री संजय अग्रवाल, लोकेंद्र प्रजापत, सुनील गोयल, महावीर गौतम और नारायण जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, मातृशक्ति और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
पूर्व सांसद ने कहा कि कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का यह स्नेह, सम्मान और अपनापन उन्हें सदैव क्षेत्र सेवा के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को झाबुआ जिले में पहुंचेगा नर्मदा का जल, किसानों के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना कुचामन जिले के मकराना। शहर के श्री विश्वकर्मा मंदिर में शुक्रवार को अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
दुश्मन को सीधे चुनौती देने के बजाय पहले उसकी ताकत खत्म करो और फिर उसे परास्त करो। नरेंद्र…
पूरी खबर पढ़ें →
आज भारतीय जनता पार्टी युवामोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनने व प्रथम आगमन पर भाई श्री गजेंद्र सिंह…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदिनांक 14/11/2026 वार शनिवार सामान्य पेंशनधारियों के लिए 48 हजार तथा दिव्यांग पेंशनधारियों के लिए 60 हजार रुपए…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदेश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण ने एक बार फिर गंभीर चिंता बढ़ा दी है। जहरीली हवा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।