Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sawai Madhopur

मौलाना अब्दुल कलाम आजाद से सम्मानित किया

15 Nov 2026, 09:50 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मौलाना अब्दुल कलाम आजाद से सम्मानित किया - SAWAI MADHOPUR, राजस्थान

🏆 प्रो. (डॉ.) मधुमुकुल चतुर्वेदी राष्ट्रीय मौलाना अबुल कलाम आजाद शिक्षा शिरोमणि सम्मान से सम्मानित

शिक्षा, साहित्य एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान

शिक्षा के उत्थान, उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रो. (डॉ.) मधुमुकुल चतुर्वेदी को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मौलाना अबुल कलाम आजाद शिक्षा शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान विश्वशांति मानव सेवा समिति एवं बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी की ओर से प्रदान किया गया। संस्था के निदेशक जय किशन सिंह एवं अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने प्रो. चतुर्वेदी को सम्मानित किया।

प्रो. (डॉ.) मधुमुकुल चतुर्वेदी की अब तक 15 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा उनके निर्देशन में 17 शोधार्थियों ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। वे लगभग 150 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में सहभागिता कर शोधपत्रों का वाचन कर चुके हैं।

साहित्य जगत में उनका योगदान बहुआयामी रहा है। उन्होंने अनेक प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिकाओं का संपादन किया है। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से उनकी अनेक वार्ताएं प्रसारित हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त उनकी 150 से अधिक कहानियां एवं आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं एवं साहित्यिक योगदान को देखते हुए भारत के विभिन्न प्रांतों में उन्हें अब तक 130 बार सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में भी वे विभिन्न सामाजिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय हैं।

इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होने पर साहित्य एवं शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है। यह सम्मान उनकी दीर्घकालीन शैक्षणिक साधना, साहित्यिक समर्पण एवं समाज के प्रति य�
लोकेशन सवाई माधोपुर
न्यूज रिपोर्टर मुकेश कुमार जैन

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

47 झारखंडी हाथियों के झुंड का आतंक; शाम होते ही घरों में कैद हो रहे लोग, प्रशासनिक लापरवाही को लेकर आक्रोश
Mayurbhanj25 Nov

47 झारखंडी हाथियों के झुंड का आतंक; शाम होते ही घरों में कैद हो रहे लोग, प्रशासनिक लापरवाही को लेकर आक्रोश

कुछ दिनों के अंतराल के बाद मयूरभंज जिले के बेतनटी रेंज क्षेत्र में 47 झारखंडी हाथियों का झुंड…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रीमाधोपुर में सीवरेज कार्य की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी, टूटी सड़कों पर उड़ रहे धूल के गुबार
Sikar25 Nov

श्रीमाधोपुर में सीवरेज कार्य की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी, टूटी सड़कों पर उड़ रहे धूल के गुबार

### श्रीमाधोपुर में सीवरेज कार्य की धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी, टूटी सड़कों पर उड़ रहे धूल के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!