लोकतंत्र सेनानी रामकुमार अग्रवाल का निधन नागौद के विकास एवं समाज सेवा में दिया गया योगदान अविस्मरणीय रहेगा

सतना/नागौद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी कुशल व्यवसाई एवं विद्या भारती के आजीवन सदस्य के लोकतंत्र सेनानी संघ के स्वयंसेवक रामकुमार अग्रवाल का बीती रात्रि निज निवास में निधन हो गया वह बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ थे वे 92 वर्ष के थे अंत्येष्टि शनिवार को साम्हु घाट मुक्तिधाम में संपन्न हुई इसके पूर्व निज निवास में राज्य शासन के प्रतिनिधि के रूप में नायब तहसीलदार यादवेंद्र मनी त्रिपाठी ने तिरंगा एवं पुष्प चक्र अर्पित किया पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया अंतिम यात्रा में सैकड़ो लोग शामिल रहे ज्येष्ठ पुत्र केदार प्रसाद अग्रवाल ने मुखाग्नि दी उनके निधन पर कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है
उल्लेखनीय है कि श्री अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर के संस्थापक सदस्य रहे 37 वर्षों तक विद्यालय के व्यवस्थापक पद की जिम्मेदारी का निर्वाह किया 6 दशक से ज्यादा श्री रामलीला मंचन की व्यवस्था के सूत्रधार रहे इन्हें आपातकाल के समय 25 जून 1976 को प्रातः 10 बजे मेंन बाजार मैं स्थित मकान एवं दुकान को पुलिस ने घेर कर रामकुमार जी को गिरफ्तार कर लिया इन्हें कपड़े पहने तक की इजाजत नहीं दी घर से पुलिस थाना ले जाकर रीवा जेल रात में शिफ्ट किया। सीएम का स्वागत नहीं करने पर गंवानी पड़ी सरपंची
सरपंच एवं नगर पालिका के दो बार अध्यक्ष रहे रामकुमार अग्रवाल 1971-73 तक सरपंच रहे सतना से पन्ना सड़क मार्ग से तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाशचंद्र सेठी के नगर प्रवास के दौरान कांग्रेसियों ने सिंहपुर चौराहा में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया था लेकिन सरपंच रामकुमार जनसंघ से जुड़े होने के नाते मुख्यमंत्री के स्वागत समारोह में शामिल नहीं हुए जबश्री सेठी जी चौराहे में उपस्थित जनों का परिचय अभिवादन ले रहे थे
उन्होंने नगर के सरपंच के बारे में पूछते हुए कहा सरपंच कहां है क्या वह जनसंघी है लोगों की आवाज एक साथ हां की उठी इस तरह उन्होंने अपने निज सचिव से सरपंच का नाम गांव डायरी में नोट करने के लिए कहा और एक सप्ताह के बाद रामकुमार को सरपंच पद से हटाते हुए नागौद को ग्राम पंचायत से अधिसूचित क्षेत्र घोषित करते हुए बृजमोहन लाल ढरिया को अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया इसके बाद 29 नवंबर 77 से 24 अप्रैल 80 तक नगर पालिका एवं 12 जनवरी 2000 से 13 जनवरी 2005 तक नगर परिषद के निर्वाचितअध्यक्ष रहे 37 वर्षों तक सरस्वती मंदिर के व्यवस्थापक की जिम्मेदारी संभाली अखिल भारतीय व्यापारी संघ के अध्यक्ष भी रहे संघ के तहसील सर कार्यवाह भी रहे भाजपा संगठन में कभी भी पद नहीं लिया लेकिन हमेशा जनसंघ एवं भाजपा के लिए काम किया।
मुक्तिधाम व्यावसायिक परिसर निर्माण में रहा योगदान
नगर मैं शमशान नहीं था शव का अंतिम संस्कार करने में लाठी डडे चलाने की स्थिति उत्पन्न होती थी 1978 में जसो रोड मे रहौनी भूमि मैं शमशान दर्ज कराकर बाउंड्री वॉल का निर्माण कर मुक्ति धाम बनाया क्योंकि नदी के उस पार बरसात के दिनों में वहां जाने की दिक्कतें होती थी बस स्टैंड चौराहा में स्थित व्यावसायिक परिसर रामलीला मच सब्जी मंडी दुकान निर्माण वर्तमान में नगर परिषद कार्यालय भवन एवं अन्य विकास कार्यों में आपका योगदान कभी बुलाया नहीं जा सकेगा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






