Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

हिन्द अभिमान फाउंडेशन द्वारा जनपद के मेधावी विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 का आयोजन 20 दिसंबर को आर.के. इंटरमीडिएट कॉलेज, लक्ष्मीपुर, हरपुर चौक, महराजगंज में

16 Nov 2026, 05:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हिन्द अभिमान फाउंडेशन द्वारा जनपद के मेधावी विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 का आयोजन 20 दिसंबर को आर.के. इंटरमीडिएट कॉलेज, लक्ष्मीपुर, हरपुर चौक, महराजगंज में - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

हिन्द अभिमान फाउंडेशन कराएगा प्रतिभा खोज परीक्षा 2026
परतावल/महराजगंज।
रिपोर्ट: बुध्देश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी।
हिन्द अभिमान फाउंडेशन द्वारा जनपद के मेधावी विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा खोज परीक्षा 2026 का आयोजन 20 दिसंबर को आर.के. इंटरमीडिएट कॉलेज, लक्ष्मीपुर, हरपुर चौक, महराजगंज में किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार जनपद के सभी विद्यालयों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है।

परीक्षा कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए तीन वर्गों में आयोजित होगी। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, महाराजगंज सामान्य ज्ञान एवं तार्किक क्षमता से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 100 अंकों की होगी।

प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 3001 रुपये एवं साइकिल, द्वितीय को 2001 रुपये एवं पंखा तथा तृतीय को 1001 रुपये एवं इस्त्री प्रदान की जाएगी। चौथे से दसवें स्थान तक के विद्यार्थियों को भी उपहार एवं सम्मान चिह्न मिलेगा। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र दिया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह 27 दिसंबर को होगा।

विद्यार्थी स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। विद्यालय भी सामूहिक रूप से पंजीकरण करा सकते हैं। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन के लिए संस्था की वेबसाइट hindabhimanfoundation.com पर संपर्क किया जा सकता है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बिजनौर में नगीना बस अड्डे पर छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार – फोन और बाइक बरामद
Bijnor17 Nov

बिजनौर में नगीना बस अड्डे पर छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार – फोन और बाइक बरामद

बिजनौर के नगीना रोडवेज बस अड्डे पर युवती का मोबाइल छीनकर भागने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने…

पूरी खबर पढ़ें →
नवागत जिला मजिस्ट्रेट सीतापुर ने विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण
Sitapur17 Nov

नवागत जिला मजिस्ट्रेट सीतापुर ने विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण

नवागत जिला मजिस्ट्रेट सीतापुर ने विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण। |एन सी वर्मा|। सीतापुर | जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस के 8 आरक्षियों ने पुलिस उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतिम परिणाम में सफलता हासिल कर उपनिरीक्षक पद पर चयनित होकर बढ़ाया जिले का गौरव
कोल्हुई भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने
जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम कैमा में मंगलवार को हुआ एक हृदयविदारक हादसा
Mahrajganj17 Nov

जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम कैमा में मंगलवार को हुआ एक हृदयविदारक हादसा

महराजगंज में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पति-पत्नी की मौत, बेटी गंभीर कोठीभार/महराजगंज। जिले…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!