Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

रोहट में युवा विरासत महोत्सव के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग

17 Nov 2026, 07:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रोहट में युवा विरासत महोत्सव के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग - PALI, राजस्थान

रोहट में युवा विरासत महोत्सव के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग
रोहट (पाली)। राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार एवं पाली जिला युवा कांग्रेस कमेटी के प्रभारी निरमा मेघवाल के निर्देशानुसार व जिला अध्यक्ष राकेश संवसा के नेतृत्व में चार दिवसीय युवा विरासत महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को रोहट में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस
प्रतियोगिता में सरस्वती आदर्श बाल माध्यमिक विद्यालय रोहट एवं कृष्णा उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहट के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस
प्रतियोगिता का विषय "नेहरू जी के सपनों का भारत और आइडिया ऑफ इंडिया" रखा गया।

इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने मंच से पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान, आधुनिक भारत के निर्माण, शिक्षा, विज्ञान, लोकतंत्र, सामाजिक समानता एवं युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल, नेतृत्व क्षमता तथा देश के इतिहास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

इस भाषण प्रतियोगिता में सरस्वती आदर्श बाल माध्यमिक विद्यालय के छात्रा कृतिका बिश्नोई ने प्रथम, पायल ने द्वितीय, निकिता बिश्नोई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है । वही कृष्णा उच्च माध्यमिक विद्यालय से छात्र दिलीप पटेल ने प्रथम, सागर देवासी ने द्वितीय, विद्या मेघवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है
इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं।

ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और मंच पर अपनी बात रखने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में विद्यालयों के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं युवा साथियों का सहयोग सराहनीय रहा।

इस अवसर पर सभी विजेता विद्यार्थियों को पाली विधानसभा उपाध्यक्ष राजाराम सरगरा, मोहनलाल गुर्जर अरटिया व रोहट ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश भाटी (बावरी) एवं संबंधित विद्यालयों के संस्था प्रधान अशोक भांबू ,अजय बिश्नोई, हुकमाराम पटेल व शिक्षक किशनलाल, जगदीश देवासी, शिक्षिका स्वर्णलता, तनु चारण, गुड़िया पटेल आदि द्वारा सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Parbhani17 Nov

सूखे में खेत मजदूरों को रोजगार, गांव-गांव में जल संरक्षण; परभणी के विकास का नया रास्ता!

मनरेगा के कार्यों से मजदूरों को मिलेगी मजदूरी और पानी की समस्या भी होगी कम; जल साक्षरता अभियान…

पूरी खबर पढ़ें →
મૃત્યુ બાદ પણ દુનિયા નિહાળવા નો સુંદર માર્ગ ચક્ષુદાન
Junagadh17 Nov

મૃત્યુ બાદ પણ દુનિયા નિહાળવા નો સુંદર માર્ગ ચક્ષુદાન

નેત્રદાન: અંધકારથી પ્રકાશ તરફની યાત્રા ​સમગ્ર તાલુકામાં શિવમ ચક્ષુદાન દ્વારા ચલાવવામાં આવી રહેલી નેત્રદાનની જાગૃતિ મુહિમ એ માનવતાનું…

पूरी खबर पढ़ें →
जनजातीय गौरव दिवस पर नवरंगपुर के रायघर (कुंदाई) को मिली शिक्षा की बड़ी सौगात
Nabarangpur17 Nov

जनजातीय गौरव दिवस पर नवरंगपुर के रायघर (कुंदाई) को मिली शिक्षा की बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 'एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय' का वर्चुअल लोकार्पण; जिला कलेक्टर मधुमिता और भाजपा प्रतिनिधि…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!