पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव

सवाई माधोपुर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026
राज्य निर्वाचन आयुक्त की अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक व्यवस्थित और शांतिपूर्ण चुनावी प्रक्रिया के लिए प्रशासन बधाई का पात्र: राजेश्वर सिंह।
सवाई माधोपुर, 16 नवम्बर। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के विषय में सोमवार को जिला मुख्यालय पर जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम और पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी सहित अन्य अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।
उन्होंने जिले में व्यवस्थित और शांतिपूर्ण चुनावी प्रक्रिया के लिए जिला प्रशासन की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना की और सभी अधिकारियों तथा मतदान दलों के कार्मिकों सहित संबंधित लोगों को इसके लिए बधाई दी। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने निर्वाचन आयुक्त के समक्ष प्रस्तुतिकरण में जिले की आठ पंचायत समिति क्षेत्रों में दो चरणों में हो रही मतदान प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।
काना राम ने बताया कि जिला प्रशासन ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुगम, व्यवस्थित, निष्पक्ष और सुरक्षित मतदान के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है। मतदान से पूर्व आम लोगों को चुनावी प्रक्रिया में भागीदार बनने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया, जिसके चलते सवाई माधोपुर में जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव में मतदान पिछली बार के मुकाबले अधिक रहा है।
निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने जिला प्रशासन द्वारा किए गए विशिष्ट प्रयासों और अभियानों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के दौरान उनकी परीक्षा लेने का नवाचार बेहद सराहनीय है।
इसी प्रकार जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस सुरक्षा दलों को एक टीम के रूप में नियोजित करने का निर्णय भी मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने का
लोकेशन सवाई माधोपुर
न्यूज रिपोर्टर मुकेश कुमार जैन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






