‘कैनवास ऑफ धनबाद’ अभियान के तहत युवा कलाकारों के लिए कल होगा विशेष ‘एक्सपोज़र विजिट’ उपायुक्त तथा उप विकास आयुक्त कल हरी झंडी दिखा कर करेंगे रवाना
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला जनसम्पर्क कार्यालय
धनबाद
दिनांक- 17 नवंबर 2026
झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन, धनबाद द्वारा आयोजित किए जा रहे फ्लैश आर्ट अभियान ‘कैनवास ऑफ धनबाद’ (Canvas of Dhanbad – A Flash Art Campaign) के अंतर्गत कल, दिनांक 18 नवंबर 2026 को युवा कलाकारों के लिए एक विशेष भ्रमण कार्यक्रम (Exposure Visit: Life around Mines) का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम को लेकर कल दिनांक 18 नवंबर 2026 को सुबह 9:30 बजे समाहरणालय परिसर से एक्सपोजर विज़िट: लाइफ अराउंड माइंस' (Exposure Visit : Life around Mines) के तहत तय स्थानों पर विज़िट के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन तथा उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज के द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जाएगा।
"कल्पना से अभिव्यक्ति तक – युवा कलाकारों की नज़र से धनबाद" (From Imagination to Expression – Dhanbad Through the Eyes of Young Artists) की थीम पर आधारित इस पहल का मुख्य उद्देश्य उभरते हुए युवा कलाकारों को कोयला खदानों के आसपास के जीवन, कार्यप्रणाली और औद्योगिक परिवेश से रूबरू कराना है। इससे कलाकारों को नए अनुभव, विचार और दृष्टिकोण प्राप्त होंगे, जिन्हें वे अपनी कलाकृतियों के माध्यम से कैनवास पर उकेर सकेंगे।
एक्सपोजर विज़िट: लाइफ अराउंड माइंस' (Exposure Visit : Life around Mines) के तहत निम्नलिखित स्थानों पर विज़िट का कार्यक्रम निर्धारित है:
• सुबह 9:30 बजे: प्रस्थान – डीसी ऑफिस, धनबाद (Departure – DC Office, Dhanbad)
• सुबह 10:15 बजे: ब्लॉक-II, बाघमारा (Block-II, Baghmara)
• सुबह 11:00 बजे: मधुबन कोलियरी, बाघमारा (Madhuban Colliery, Baghmara)
• दोपहर 12:00 बजे: हार्ड कोक प्लांट, कतरासगढ़ (Hard coke Plant, Katrasgarh)
• दोपहर 2:30 बजे: बेलगड़िया टाउनशिप विज़िट (Belgaria Township Visit)
• शाम 4:00 बजे: झरिया ऐना कोलियरी विज़िट (Jharia Ena Colliery visit)
इस कार्यक्रम में कवरेज हेतु आप सभी सम्मानित पत्रकार बंधु कल दिनांक 18 नवंबर 2026 को समाहरणालय में सुबह 9:30 में सादर आमंत्रित हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मोरनी ब्लॉक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने माटी वंदन अभियान के…
पूरी खबर पढ़ें →
ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਜਨਗਣਨਾ-2027 ਨੂੰ ਡਿਜੀਟਲ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਲਈ ਨਾਗਰਿਕਾਂ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsरसड़ा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी निरीक्षक कुलदीप कुमार हमारा की देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त संबंधित…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला पदाधिकारी ने अखलासपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में सुनीं आमजनों की समस्याएं; पंचायत स्तर…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर मालवा। किसानों की समस्याओं, कृषि संबंधी चुनौतियों और उनके अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने ग्राम निपानिया बैजनाथ…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर मालवा। किसानों की समस्याओं, कृषि संबंधी चुनौतियों और उनके अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने ग्राम निपानिया बैजनाथ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।