Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

बेटी की शादी से पहले 28 करोड़ की सड़क! सांसद ढुल्लू महतो पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, DMFT फंड के दुरुपयोग का लगाया आरोप

17 Nov 2026, 11:48 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बेटी की शादी से पहले 28 करोड़ की सड़क! सांसद ढुल्लू महतो पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, DMFT फंड के दुरुपयोग का लगाया आरोप - धनबाद, झारखंड

सोनारडीह से चिटाहीधाम तक 5.5 किलोमीटर सड़क निर्माण पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने प्रशासन से मांगी उच्चस्तरीय जांच

धनबाद। धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी को लेकर जिले में राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस ने सड़क निर्माण में डीएमएफटी (DMFT) फंड के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सांसद और संबंधित विभागों पर सवाल खड़े किए हैं।

धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने आरोप लगाया है कि सांसद की बेटी की शादी से ठीक पहले सोनारडीह से चिटाहीधाम तक करीब 5.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण लगभग 28 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। कांग्रेस का दावा है कि यह निर्माण बीसीसीएल क्षेत्र में डीएमएफटी फंड से हो रहा है और इससे आम जनता के बजाय एक वीआईपी परिवार के निजी आयोजन को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि जिस इलाके में आबादी और सड़क की आवश्यकता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, वहां अचानक इतनी बड़ी परियोजना क्यों शुरू की गई? पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के दौरान अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीब परिवारों के घर उजाड़े जा रहे हैं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने जिला प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। कांग्रेस ने सड़क निर्माण की वास्तविक उपयोगिता, डीएमएफटी फंड के आवंटन और खर्च तथा परियोजना की स्वीकृति प्रक्रिया की जांच की मांग उठाई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

“2029 तक सिक्किम की तर्ज पर विकसित होगा मोरनी”, CM सैनी का बड़ा ऐलान, कहा- बनेगा हरियाणा का पहला आदर्श जैविक खेती ब्लॉक
Kurukshetra17 Nov

“2029 तक सिक्किम की तर्ज पर विकसित होगा मोरनी”, CM सैनी का बड़ा ऐलान, कहा- बनेगा हरियाणा का पहला आदर्श जैविक खेती ब्लॉक

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मोरनी ब्लॉक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने माटी वंदन अभियान के…

पूरी खबर पढ़ें →
ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਸਪੀਕਰ ਜੀ ਨੇ ਜਨਗਣਨਾ 2027 ਅਧੀਨ ਸੈਲਫ-ਇਨਿਊਮਰੇਸ਼ਨ ਤਹਿਤ ਭਰਿਆ ਫਾਰਮ
Faridkot17 Nov

ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਸਪੀਕਰ ਜੀ ਨੇ ਜਨਗਣਨਾ 2027 ਅਧੀਨ ਸੈਲਫ-ਇਨਿਊਮਰੇਸ਼ਨ ਤਹਿਤ ਭਰਿਆ ਫਾਰਮ

ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਜਨਗਣਨਾ-2027 ਨੂੰ ਡਿਜੀਟਲ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਲਈ ਨਾਗਰਿਕਾਂ…

पूरी खबर पढ़ें →
अखलासपुर में DM का बड़ा एक्शन! अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, अतिक्रमण हटाने का आदेश!
Kaimur (Bhabua)17 Nov

अखलासपुर में DM का बड़ा एक्शन! अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, अतिक्रमण हटाने का आदेश!

जिला पदाधिकारी ने अखलासपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में सुनीं आमजनों की समस्याएं; पंचायत स्तर…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश किसानों की समस्याओं पर गरजी कांग्रेस, निपानिया बैजनाथ में किसान चौपाल लगाकर सुनी अन्नदाताओं की पीड़ा किसानों के हक और अधिकारों की लड
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश किसानों की समस्याओं पर गरजी कांग्रेस, निपानिया बैजनाथ में किसान चौपाल लगाकर सुनी अन्नदाताओं की पीड़ा किसानों के हक और अधिकारों की लड
error: Content is protected !!