झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 15 नवंबर से 28 नवंबर तक भव्य आयोजनों की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला जनसम्पर्क कार्यालय
धनबाद
दिनांक- 17 नवंबर 2026
इसी कड़ी में जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रक्तदान शिविर का होगा आयोजन
20 नवंबर को सदर अस्पताल में आयोजित होगा जिला स्तरीय रक्तदान शिविर
जिला प्रशासन ने सभी पत्रकार बंधुओं तथा आम नागरिकों से की रक्तदान करने की अपील
झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 15 नवंबर से 28 नवंबर तक भव्य आयोजनों की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निर्धारित तिथियों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 17 नवंबर को बाघमारा में रक्तदान शिविर आयोजित किएगए। वहीं 18 नवंबर को बलियापुर, 19 नवंबर को गोविंदपुर, 21 नवंबर को झरिया, 22 नवंबर को निरसा, 23 नवंबर को सदर, 24 नवंबर को तोपचांची तथा 25 नवंबर को टुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
वहीं, 20 नवंबर 2026 को सदर अस्पताल, धनबाद में जिला स्तरीय रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दिन किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अलग से रक्तदान शिविर का आयोजन नहीं होगा।
अधिकाधिक स्वैच्छिक रक्तदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रखंड एवं थाना स्तर के पदाधिकारियों तथा कर्मियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने सभी पत्रकारों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे इन रक्तदान शिविरों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में सहभागिता निभाकर जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
रक्तदान – महादान, आइए इस नेक पहल का हिस्सा बनें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana मोरनी ब्लॉक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने माटी वंदन अभियान के…
पूरी खबर पढ़ें →
ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਜਨਗਣਨਾ-2027 ਨੂੰ ਡਿਜੀਟਲ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਲਈ ਨਾਗਰਿਕਾਂ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsरसड़ा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी निरीक्षक कुलदीप कुमार हमारा की देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त संबंधित…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला पदाधिकारी ने अखलासपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में सुनीं आमजनों की समस्याएं; पंचायत स्तर…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर मालवा। किसानों की समस्याओं, कृषि संबंधी चुनौतियों और उनके अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने ग्राम निपानिया बैजनाथ…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर मालवा। किसानों की समस्याओं, कृषि संबंधी चुनौतियों और उनके अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने ग्राम निपानिया बैजनाथ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।