जिला बदर की कार्रवाई के बावजूद जनपद की सीमा में दोबारा प्रवेश करना एक आरोपी को पड़ा भारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला बदर होने के बावजूद महराजगंज में घुसा आरोपी, निचलौल पुलिस ने दबोचा
निचलौल/महराजगंज।
जिला बदर की कार्रवाई के बावजूद जनपद की सीमा में दोबारा प्रवेश करना एक आरोपी को भारी पड़ गया। निचलौल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को ग्राम ठिकुलहिया से जिला बदर अभियुक्त मोनू अली उर्फ क्यूम अली को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोनू अली पुत्र वसीम मोहम्मद निवासी पिपराकाजी, थाना निचलौल के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट महराजगंज ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3 के तहत जिला बदर का आदेश जारी किया था। बीते 7 नवंबर को पुलिस ने उसे जनपद की सीमा से बाहर गोरखपुर के थाना शाहपुर में दाखिल कराते हुए उसके प्रवास स्थान पर छोड़ा था।
इसके बावजूद आरोपी ने सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना महराजगंज की सीमा में प्रवेश कर जिला बदर आदेश का उल्लंघन किया। इस मामले में निचलौल थाने में मुकदमा संख्या 0305/2026, धारा 3/10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कप्तानगंज/बस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कप्तानगंज ब्लॉक के सावित्री मैरिज हॉल में अपने ग्राम पंचायत नयकापार…
पूरी खबर पढ़ें →
मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा वाहन चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी की एक अदद…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्य प्रदेश के कटनी में पूर्व नगर पुलिस अधीक्षक…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद मीरजापुर थाना को ०शहर पर एक सूचना प्राप्त हुई कि शिवांश पाण्डेय पुत्र राहुल पाण्डेय उम्र करीब…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ: वैश्य एकता मंच जनपद मऊ उत्तर प्रदेश के मऊ 29 तारीख रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ उत्तर प्रदेश : अखिल भारत हिन्दू महासभा ने मनोज यादव को मऊ जिला अध्यक्ष के रूप में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।