Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

स्व.विष्णु खटीक के परिजनों के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रभारी मंत्री चुप क्यों है.- सुरेन्द्र चौधरी

16 Nov 2026, 08:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
स्व.विष्णु खटीक के परिजनों के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रभारी मंत्री चुप क्यों है.- सुरेन्द्र चौधरी - सागर, मध्य प्रदेश

सागर , वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* विवेकानंद वार्ड स्थित मछरयाई शराब दुकान के पास शराब सेवन के बाद हुई स्व.विष्णु खटीक की मौत के उपरांत मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी कांग्रेसजनों के साथ शोकाकुल परिजनों के बीच पहुंचे। चौधरी ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।इस दौरान चौधरी ने कहा कि जिले में शराब से जुड़ी घटनाएं लगातार चिंताजनक रूप लेती जा रही हैं।

बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों की हृदयविदारक घटना के बाद सागर जिले में अवैध एवं जहरीली शराब के सेवन से अनेक घटनाएं घटित हो चुकी हैं। केसली के जैतपुर डोमा एवं नरयावली के इशरवारा आदि क्षेत्रों में शराब से जुड़ी घटनाओं ने भी शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।अब शहर के मछरयाई क्षेत्र में स्व.विष्णु खटीक की मौत ने एक बार फिर अवैध शराब के कारोबार और शराब की बिक्री से जुड़ी व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है।श्री चौधरी ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी गंभीर और लगातार घटित हो रही घटनाओं के बावजूद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.राजेन्द्र शुक्ल ने इन घटनाओं पर अब तक कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई है और न ही पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी सुध लेने की जरूरत समझी है।

प्रभारी मंत्री का यह रवैया बेहद असंवेदनशील और अमानवीय है,जिससे उनका अमानवीय चेहरा उजागर हुआ है।आखिर जिले में लगातार हो रही मौतों के बावजूद प्रभारी मंत्री की चुप्पी का क्या कारण है? श्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा करती है, लेकिन धरातल पर हालात इसके विपरीत नजर आ रहे हैं।

यदि शासन-प्रशासन वास्तव में अवैध शराब के खिलाफ गंभीर है तो फिर इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक क्यों नहीं लग पा रही है? आखिर किसके संरक्षण में अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है और निर्दोष लोगों की जान जा रही है?उन्होंने कहा कि बंडा-शाहगढ़ से लेकर केसली के जैतपुर डोमा, नरयावली के इशरवारा और अब सागर शहर में सामने आई घटना को अलग-अलग घटनाओं के रूप में देखने के बजाय इनके पीछे की वास्तविक परिस्थितियों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

आबकारी विभाग एवं जिला व पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी तय की जाए तथा अवैध शराब के निर्माण,परिवहन,भंडारण और बिक्री में संलिप्त लोगों के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वाले जिम्मेदार लोगों पर भी कठोर कार्रवाई की जाए। चौधरी ने मांग करते हुए कहा कि प्रभारी मंत्री डॉ.राजेन्द्र शुक्ल सागर जिले में अवैध एवं जहरीली शराब के सेवन से हो रही मौतों और लगातार सामने आ रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिले में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आगे आएं।

स्व.विष्णु खटीक की मौत की निष्पक्ष जांच कराई जाए,पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता एवं न्याय दिलाया जाए तथा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त दोषियों और उन्हें संरक्षण देने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए,ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान कांग्रेस नेता मुकेश खटीक,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अरविंद पंथी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित वर्मा,राकेश सरवैया,पवन जाटव,कन्नू कोरी,सत्यम सिंह आदि मौजूद थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित*
Jhabua17 Nov

*न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित*

*न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित* *विद्यार्थियों को बाल अधिकारों एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश किसानों की समस्याओं पर गरजी कांग्रेस, निपानिया बैजनाथ में किसान चौपाल लगाकर सुनी अन्नदाताओं की पीड़ा किसानों के हक और अधिकारों की लड
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश किसानों की समस्याओं पर गरजी कांग्रेस, निपानिया बैजनाथ में किसान चौपाल लगाकर सुनी अन्नदाताओं की पीड़ा किसानों के हक और अधिकारों की लड
पनंचायत चुनाव – नव सृजित ग्राम पंचायत पदरोड़ा से पहली सरपंच निर्वाचित हुई बिराई बानू
Jaisalmer17 Nov

पनंचायत चुनाव – नव सृजित ग्राम पंचायत पदरोड़ा से पहली सरपंच निर्वाचित हुई बिराई बानू

जैसलमेर जिले की पंचायत समिति भणियाणा की नवसृजित ग्राम पंचायत पदरोड़ा से हुए चुनाव में बिराई बानू को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!