श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की180 वीं महाआरती भव्यता के साथ संपन्न

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 183वीं महाआरती भव्यता के साथ संपन्न
• अतिथि के रूप में शामिल हुए पंडित खीरप्रसाद दुबे, मंदिर परिवार के सेवा कार्यों की सराहना
• महाआरती सनातन धर्म सशक्तिकरण के लिए एक महती कदम : अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्ति समाचार – स्थानीय श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में आयोजित 183वीं महाआरती पूर्ण श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। इस गरिमामयी धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में हनुमान मंदिर जवाली (डभरा) के कथा वाचक पंडित खीरप्रसाद दुबे शामिल हुए। उन्होंने मंदिर परिवार द्वारा किए जा रहे अनवरत सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस भव्य महाआरती का हिस्सा बनना उनके लिए परम सौभाग्य की बात है और वे इसके लिए हनुमान लला के चरणों में साधुवाद व्यक्त करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह महाआरती न केवल धर्म और अध्यात्म का संदेश दे रही है, बल्कि समाज में सनातन धर्म के सशक्तिकरण के लिए भी एक महती कदम है।
महाआरती के पावन अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का अत्यंत मनमोहक एवं दिव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजन-आरती संपन्न कराई। सुबह का श्रृंगार ज्योति टेलर्स तथा शाम का श्रृंगार मंगल ट्रेडिंग के सौजन्य से किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला में सावित्री यादव, लीना विकास बरेठ, नितिन अन्नपूर्णा, प्रत्यूषा और पद्माक्ष सोनी द्वारा सामूहिक रूप से सिंदूर अभिषेक किया गया। इसके साथ ही गीतेश पांडे, आदित्य अग्रवाल, सौरभ गर्ग, एकांश बरेठ, सपना और क्षमा शिवांश द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिससे संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
महाआरती का शुभारंभ भव्य दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें संध्या वैष्णव, लीलावती वैष्णव, पुष्पा निर्मलकर, आँचल देवांगन और चमेली देवांगन सहित मंदिर परिवार की बड़ी संख्या में उपस्थित बहनों व मातृशक्ति ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। महाआरती के पश्चात यातायात थाना सक्ति, हुतासन देवांगन और अमित तंबोली के सौजन्य से श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई। दूर-दराज के श्रद्धालुओं को घर बैठे दर्शन लाभ दिलाने के उद्देश्य से 'हमारे हनुमान' यूट्यूब चैनल के माध्यम से बच्चों महाआरती का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन कोंडके मौर्य ने किया, जबकि इस पावन अवसर की फोटोग्राफी अमित तंबोली द्वारा की गई जबकि विशेष सेवा सम्मान के रूप में स्मृति चिन्ह मंदिर परिवार के गोवर्धन @ सोनू देवांगन को दिया गया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







