बसना में स्काउट गाइड का भव्य महा शिवर ज्वाल एवं समापन समारोह आयोजित, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने अतिथियों का मोहा मन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*जिला रिपोर्टर हेमन्त तांडी बसना ( महासमुंद छत्तीसगढ़)*
**बसना में स्काउट-गाइड का भव्य महा शिविर ज्वाल एवं समापन समारोह आयोजित, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने अतिथियों का मोहा मन**
**बसना।** भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संघ, विकासखंड बसना, जिला महासमुंद के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय, तृतीय सोपान एवं निपुण जांच शिविर के अंतर्गत दिनांक 22 नवंबर 2026 को संध्या 6 बजे पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बसना में भव्य **महा शिविर ज्वाल एवं समापन समारोह** का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश आयुक्त डॉ. पूनम साहू उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्काउट-गाइड जिला संघ अध्यक्ष दाऊ लाल चंद्राकर ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मीकांत सोनी, प्रकाश सिन्हा, धर्मशीला दास, संतोष साहू, शीत गुप्ता, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बद्री प्रसाद जोल्हे, बीआरसी अनिल साव, विवेकानंद दास एवं गिरीश पाढ़ी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुति, अनुशासन, प्रतिभा और कला ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड के नियमों, अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। शिविर में विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर स्काउट-गाइडर, जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ अनुशासन, एकता और सेवा भावना का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

करंट का जाल बिछाकर नर चीतल का शिकार, वन विभाग ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय ने…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी (सुरेश सिहाग )अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी (सुरेश सिहाग)स रस्वती स्कूल, गुड़ियानी में अंतर-सदनीय सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह एवं उमंग…
पूरी खबर पढ़ें →
लुधियाना में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार; बच्चों समेत 5 घायल लुधियाना (पंकज कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी रेलवे स्टेशन का एडीआरएम अभय कुमार ने किया औचक निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और रनिंग रूम की व्यवस्थाएं…
पूरी खबर पढ़ें →
10 माह के वेतन में लेट लतीफी से परेशान होकर अग्निशमन अनुबंधित कार्मिकों एवं सफाई वाहन चालकों और…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।