रेवाड़ी (सुरेश सिहाग)स रस्वती स्कूल, गुड़ियानी में अंतर-सदनीय सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, बौद्धिक क्षमता एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था।
प्रतियोगिता में राजगुरु सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भगत सिंह सदन ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री धर्मवीर शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर एडवोकेट कपिल शर्मा ने सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और लगन के साथ भाग लेकर प्रतियोगिता को बेहद रोचक एवं सफल बनाया।
अंत में सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया