Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

रेवाड़ी पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालो के खिलाफ चलाया स्पेशल अभियान;-ड्रिंक एंड ड्राइव, तेज डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमो की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी

23 Nov 2026, 04:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रेवाड़ी पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालो के खिलाफ चलाया स्पेशल अभियान;-ड्रिंक एंड ड्राइव, तेज डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमो की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी - REWARI, हरियाणा

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग )अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा-निर्देश पर गत 16 नवम्बर से 22 नवम्बर तक जिला रेवाड़ी पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहन में तेज डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमों की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया गया।

रेवाड़ी पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन और सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी और प्रभावी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि रेवाड़ी पुलिस ने इस सप्ताह के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 05 वाहन चालकों के चालान किए है। अक्सर देखने में आता है कि रात्रि के समय काफी वाहन चालक नशे में धुत होकर वाहन चलाते हैं जिससे वह अपने आप को तो खतरे में डालते ही हैं साथ में सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक के लिए भी खतरा बन जाते है। शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता है और यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है।

पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि कुछ लोग गाड़ी में तेज़ डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने के साथ-साथ लोगों में दहशत और असुविधा पैदा करते है। कई बार इस तरह की हरकतें सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन जाती हैं। इस सप्ताह के दौरान रेवाड़ी पुलिस ने गाड़ी में तेज़ डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वाले 05 वाहन चालको पर शिकंजा कसा है। उन्होंने बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों को सचेत करते हुए कहा कि अभी केवल रेवाड़ी पुलिस चालान ही कर रही है संभल जाएं अन्यथा इस अपराध के लिए मुकदमा का भी प्रावधान है।

इसके साथ ही रेवाड़ी पुलिस ने इस सप्ताह में लाल व नीली बत्ती लगाने पर 01 व लेन चेंज से सम्बंधित नियम की अवहेलना पर 1727 वाहन चालकों के चालान किए गए।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा है कि रेवाड़ी पुलिस आमजन को विश्वास दिलाती है कि शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील है कि गाड़ियों में ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें। नशे की हालत में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोडने व ध्वनि प्रदूषण करने से बचें। रेवाड़ी पुलिस सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए निरंतर कार्यरत है और ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

करंट का जाल बिछाकर नर चीतल का शिकार, वन विभाग ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल पठरा गौशाला के पास राजस्व क्षेत्र में बिछाया था बिजली का तार, मौके से जीआई ता
सरस्वती स्कूल, गुड़ियानी में अंतर-सदनीय सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के सामान्य
Rewari23 Nov

सरस्वती स्कूल, गुड़ियानी में अंतर-सदनीय सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के सामान्य

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग)स रस्वती स्कूल, गुड़ियानी में अंतर-सदनीय सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह एवं उमंग…

पूरी खबर पढ़ें →
लुधियाना में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार; बच्चों समेत 5 घायल
Ludhiana23 Nov

लुधियाना में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार; बच्चों समेत 5 घायल

लुधियाना में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार; बच्चों समेत 5 घायल लुधियाना (पंकज कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
कटनी रेलवे स्टेशन का एडीआरएम अभय कुमार ने किया औचक निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और रनिंग रूम की व्यवस्थाएं परखीं क्रू लॉबी से लेकर न्यू कटनी जंक्शन के रनिंग रूम तक लिया जायजा, साफ-सफ
error: Content is protected !!