कटनी रेलवे स्टेशन का एडीआरएम अभय कुमार ने किया औचक निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और रनिंग रूम की व्यवस्थाएं परखीं
क्रू लॉबी से लेकर न्यू कटनी जंक्शन के रनिंग रूम तक लिया जायजा, साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की
कटनी। रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और रेल परिचालन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जबलपुर रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) अभय कुमार ने कटनी रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एडीआरएम अभय कुमार ने कटनी रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ क्रू लॉबी तथा न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) स्थित रनिंग रूम का भी निरीक्षण किया। रनिंग रूम में उन्होंने लोको पायलट एवं गार्ड्स को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही भोजन की गुणवत्ता, विश्राम कक्षों की साफ-सफाई और कर्मचारियों के आराम के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का परीक्षण किया।
इसके अलावा क्रू लॉबी में कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए उन्होंने रेल परिचालन से जुड़े आवश्यक पहलुओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार एवं बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर कटनी स्टेशन मास्टर संजय दुबे, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (सीसीआई) नावेद सिद्दीकी, एसएमसी एच.के. शुक्ला, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक (सीएचआई) बलवेंद्र प्रताप सिंह सहित रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7-जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
📞 7509747686