आंवला नवमी के दिन भगवान विष्णु जी के साथ आंवला वृक्ष की पूजा की जाती है

आंवला नवमी के दिन भगवान विष्णु जी के साथ साथ आंवला वृक्ष की भी पूजा की जाती है।आंवला नवमी प्रतिवर्ष कार्तिक मास शुक्ल पक्ष नवमी तिथि के दिन मनाया जाता है,हिंदू धर्म परंपरा में आंवला नवमी का बहुत महत्व होता है,इसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है। आंवला नवमी के दिन दान पुण्य करना शुभ माना जाता है।
हिंदू धार्मिक मान्यतानुसार आंवला/ अक्षय नवमी के दिन पूजा-पाठ, दान पुण्य, इत्यादि शुभ कार्यों से अनेक गुना फल मिलता है। आंवला/ अक्षय नवमी पर कई स्थानों पर लोग आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर पूजा करतें हैं, जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र, धन आदि का दान करतें है, और आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन भी किया करतें हैं।
पंचांग के अनुसार इस बार 2026 में कार्तिक मास शुक्ल पक्ष नवमी तिथि बुधवार 18 नवंबर को सुबह 06:04 बजे प्रारंभ हो रही है और इस तीथि का समापन गुरूवार 19 नवंबर को सुबह 07:05 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार आंवला नवमी पर्व बुधवार 18 नवंबर को मनाया जायेगा।
आंवला/ अक्षय नवमी पूजा मुहूर्त = लाभ चौघड़िया- बुधवार सुबह 06:46 से सुबह 08:06 बजे तक, अमृत चौघड़िया- बुधवार सुबह 08:06 बजे से सुबह 09:26बजे तक, शुभ चौघड़िया- बुधवार सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक, लाभ चौघड़िया-.बुधवार शाम 04:06बजे से शाम 05:26 बजे शुभ चौघड़िया- शाम 07:06 बजे से रात 08:46 बजे तक, अमृत चौघड़िया- रात 08:46 बजे से रात 10:26 बजे तक। हिंदू धार्मिक मान्यतानुसार आंवले के वृक्ष पर भगवान विष्णु जी का वास माना जाता है।
पौराणिक मान्यतानुसार आंवला नवमी को सतयुग की शुरुआत से जोड़कर भी देखा जाता है। इस दिन घर पर या मंदिर में भगवान विष्णुजी के साथ देवी माता लक्ष्मी जी की पूजा करना शुभफलदायक होता है।
भक्तगण इस दिन भगवान विष्णु जी और आंवला वृक्ष की पूजा आरती करतें हैं, परिवार के सदस्यों के साथ प्रसाद बांटतें है, आंवला वृक्ष की परिक्रमा भी किया करतें हैं। आंवला के वृक्ष पर भगवान विष्णु और देवी माता लक्षमीजी का वास होता है, इस दिन किए गए शुभ कार्य जप तप, दान पुण्य कभी नष्ट नहीं होता।
आंवला नवमी पर वृक्ष के नीचे सात्विक भोजन बनाना और वहीं बैठकर परिवार सहित भोजन करनें की भी परंपरा रही है, यदि किसी के घर पर आंवला वृक्ष उपलब्ध नहीं है,तो घर की रसोई में ही शुद्ध सात्विक भोजन बनाकर सबसे पहले भगवान विष्णु जी, माता लक्ष्मी जी को भोग अर्पित कर फिर भोजन की थाली में एक आंवला फल अवश्य ही रखें, और इसके बाद अपने परिजनों के साथ मिलकर प्रसाद स्वरूप इस भोजन को ग्रहण करना चाहिए ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय " मंत्र का जप करना चाहिए। कार्तिक मास में शीत ऋतु आरंभ होता है,इसलिए आंवला नवमी के दिन अन्न, वस्त्र, जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए ऊनी, गर्म कपड़ों का दान, और आंवला फल का दान करना उत्तम होता है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार सृष्टि की उत्पति के समय ब्रम्हा जी की आंखों से गिरे हुए आंसुओं की बूंदों से आंवले के वृक्ष की उत्पति हुई थी,और इसलिए इसे आदि वृक्ष भी कहा जाता है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







