बिलासपुर में 8 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित, 2 दिसंबर अंतिम तिथि
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बिलासपुर। जिले के अनुविभाग बिलासपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित होने वाली शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस संबंध में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बिलासपुर द्वारा 17 नवंबर 2026 को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पात्र समूहों एवं संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार, शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए निर्धारित प्रारूप (परिशिष्ट-एक) में आवेदन सीलबंद लिफाफे में जमा करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।
इन 8 ग्राम पंचायतों में होगा दुकानों का आवंटन
1. परसाही – दुकान आईडी 402001008
2. पौंसरा – दुकान आईडी 402001065
3. गतौरी – दुकान आईडी 402001072
4. समतला – दुकान आईडी 402001073
5. मटियारी – दुकान आईडी 402001079
6. खेरखुंडी – दुकान आईडी 402001097
7. मानिकपुर – दुकान आईडी 402001148
8. नवगवां – दुकान आईडी 402001163
यहां से प्राप्त कर सकते हैं जानकारी
दुकान आवंटन से संबंधित विज्ञापन, आवेदन प्रारूप एवं अन्य जानकारी कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलासपुर, तहसील कार्यालय बिलासपुर एवं बेलतरा तथा कार्यालय जनपद पंचायत बिल्हा और संबंधित ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।
प्रशासन ने पात्र समूहों एवं संस्थाओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है। इच्छुक आवेदक अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2026 का विशेष ध्यान रखें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कतरास। बाघमारा के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुराईडीह बस्ती के समीप अवैध कोयला उत्खनन की सूचना पर बीसीसीएल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsब्रेकिंग न्यूज अयोध्या अयोध्या| अदिशासी अभियंता प्रानतीय खंड लोकनिर्माण विभाग , अयोध्यावासी से अपील है कि नाका हनुमानगढ़ी…
पूरी खबर पढ़ें →
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल कटनी रेफर नेगवां के पास हुआ सड़क हादसा,…
पूरी खबर पढ़ें →
ईंट लदे ट्रर्बो ट्रक ने 12 वर्षीय छात्र को कुचला,मौके पर मौत।। "स्कूटी से नानी के घर जा…
पूरी खबर पढ़ें →
विजय चौक में बंदरों के झुंड से जनजीवन प्रभावित, लोग घरों में रहने को मजबूर; सुरक्षित स्थान पर…
पूरी खबर पढ़ें →
मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र में किसानों द्वारा पुवाल जलाने की मनमानी जारी है, जबकि इस पर पाबंदी लगी हुई…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।