ईंट लदे ट्रर्बो ट्रक ने 12 वर्षीय छात्र को कुचला,मौके पर मौत।।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ईंट लदे ट्रर्बो ट्रक ने 12 वर्षीय छात्र को कुचला,मौके पर मौत।।
"स्कूटी से नानी के घर जा रहा था दीपांशु, सरस्वती शिशु मंदिर में करता था पढ़ाई; नवोदय की तैयारी में जुटा था मासूम"
राशीद अंसारी
खलारी। बुढ़मू राय रोड में रविवार को ईंट लदे ट्रर्बो ट्रक की चपेट में आने से 12 वर्षीय छात्र दीपांशु कुमार महतो की मौके पर ही मौत हो गई। वह बेड़वारी निवासी लालचंद महतो का पुत्र था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, दीपांशु स्कूटी (जेएच 01 जीके 1439) से बरौदी मेला से घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह अपनी नानी के घर पूरनी राय स्थित चुना भट्ठा जाने के लिए निकला। तभी मक्का की ओर से आ रहे ईंट लदे ट्रर्बो ट्रक (जेएच 01 जीएम 5728) ने उसकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दीपांशु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
दीपांशु चौथी कक्षा का छात्र था। वह नानी के घर रहकर सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाई कर रहा था। साथ ही जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा की तैयारी में जुटा था। होनहार बच्चे की असमय मौत से परिवार के साथ पूरे इलाके में शोक की लहर है।
घटना की सूचना पर बुढ़मू पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
"भारी वाहनों की रफ्तार पर उठे सवाल"
स्थानीय लोगों का कहना है कि राय रोड पर भारी वाहनों की तेज आवाजाही से लगातार हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण, नियमित जांच और आबादी वाले क्षेत्रों में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र में किसानों द्वारा पुवाल जलाने की मनमानी जारी है, जबकि इस पर पाबंदी लगी हुई…
पूरी खबर पढ़ें →
दिनांक : २२ नोव्हेंबर २०२६ | NEED 24 मराठी न्यूज स्मार्ट मीटरने लोकांचं जगणं कठीण केलं! विधानसभेत विजय…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना परिसर से लेकर मालखाना, शस्त्रागार और महिला हेल्प डेस्क का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण…
पूरी खबर पढ़ें →
पंचायत के नाली निर्माण कार्य के बोर्ड पर निजी दुकान का विज्ञापन! खर्च विवरण मिटाने का आरोप, अरेकेल…
पूरी खबर पढ़ें →
**कार्यकुशलता और संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए संस्थापक पदाधिकारियों ने सौंपी पुनः जिम्मेदारी, समर्थकों और शुभचिंतकों…
पूरी खबर पढ़ें →
पोलियो दिवस संग विधिक जागरूकता कार्यक्रम :- माननीय रालसा,जयपुर के निर्देशानुसार तथा श्री विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।