Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

आचार्यकुलम् के तीन छात्र राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए चयनीत*

18 Nov 2026, 07:17 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आचार्यकुलम् के तीन छात्र राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए चयनीत* - HARIDWAR, उत्तराखंड

*प्रेस विज्ञप्ति*

*आचार्यकुलम् के तीन छात्र राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए चयनीत*

*हरिद्वार, 18 नवंबर :* आवासीय शिक्षण संस्थान आचार्यकुलम् में आज तीन विद्यार्थियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड की ओर से चयनित होने पर अभिनन्दन किया गया। उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार और टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 2 लाख 12 हजार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें आचार्यकुलम् के कुणाल कुंज (कक्षा 10) ने वरिष्ठ वर्ग में और वर्षा रानी (कक्षा 7) ने कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों को ₹50,000 की पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। ज्योति यादव (कक्षा 7) ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर ₹30,000 तथा दीक्षा यादव (कक्षा 9) ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त कर ₹7,500 एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त किया।
इसी क्रम में आचार्यकुलम् के तीन विद्यार्थी (कुणाल कुंज, वर्षा रानी और ज्योति यादव) 14 दिसम्बर 2026 को राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित हुए हैं।
इस उपलब्धि पर पतंजलि योगपीठ के परमाध्यक्ष स्वामी रामदेव जी महाराज ने कहा कि आचार्यकुलम् विश्व का वह विशिष्ट शिक्षण संस्थान है जहाँ कला साधना से विद्यार्थियों का शिखरारोहण होता है। महामंत्री आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने आशीर्वाद उद्बोधन में कहा कि कहा कि आचार्यकुलम् के विद्यार्थियों का 11 वर्षों से निरंतर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करना संस्थान की उत्कृष्टता का प्रमाण है।
आचार्यकुलम् की उपाध्यक्षा आदरणीया डॉ० ऋतंभरा शास्त्री 'बहन जी' सहित प्राचार्या श्रीमती स्वाति मुंशी जी ने विद्यार्थियों को शुभाशीष प्रदान किया। इस पावन अवसर पर उप-प्राचार्य श्री तापस कुमार बेरा जी, समन्वयिका श्रीमती दीपा जी, मुख्य छात्रावास अधीक्षक व क्रीड़ाध्यक्ष श्री अमित जी, आचार्यवृंद, कर्मचारीगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस की कार्रवाई, अश्लील हरकतें और फब्तियां कसने के आरोप में पांच महिलाएं हिरासत में।
Haridwar16 Nov

ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस की कार्रवाई, अश्लील हरकतें और फब्तियां कसने के आरोप में पांच महिलाएं हिरासत में।

सिडकुल क्षेत्र में राहगीरों को रोककर ग्राहकों की तलाश करने का आरोप, मुकदमा दर्ज कर पुलिस कर रही…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Haridwar16 Nov

ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस की कार्रवाई, अश्लील हरकतें और फब्तियां कसने के आरोप में पांच महिलाएं हिरासत में।

ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस की कार्रवाई, अश्लील हरकतें और फब्तियां कसने के आरोप में पांच महिलाएं…

पूरी खबर पढ़ें →
पन्नालाल भल्ला इंटर कॉलेज में बाल दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया, मेधावी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रतिभाओं को मेडल और स्मृति चिह्न प्रदान कर किया सम्मानित
Haridwar16 Nov

पन्नालाल भल्ला इंटर कॉलेज में बाल दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया, मेधावी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रतिभाओं को मेडल और स्मृति चिह्न प्रदान कर किया सम्मानित

पन्नालाल भल्ला इंटर कॉलेज में बाल दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया, मेधावी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रतिभाओं को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!