Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर भीषण आग से मची अफरा-तफरी, प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर यात्रियों में भगदड़ जैसे हालात फूड स्टॉल से भड़की आग ने प्लेटफॉर्म के शेड और पार्सल तक को लिया चपेट में, दमकल

19 Nov 2026, 09:48 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर भीषण आग से मची अफरा-तफरी, प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर यात्रियों में भगदड़ जैसे हालात फूड स्टॉल से भड़की आग ने प्लेटफॉर्म के शेड और पार्सल तक को लिया चपेट में, दमकल - कटनी, मध्य प्रदेश

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर भीषण आग से मची अफरा-तफरी, प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर यात्रियों में भगदड़ जैसे हालात

फूड स्टॉल से भड़की आग ने प्लेटफॉर्म के शेड और पार्सल तक को लिया चपेट में, दमकल की मदद से आग पर पाया गया काबू; जनहानि नहीं

जबलपुर। जबलपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम करीब 4 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। पार्सल विभाग के पास कटनी छोर पर स्थित एक फूड स्टॉल से उठी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की ऊंची लपटों और काले धुएं के गुबार से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अपनी जान बचाने के लिए यात्री इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग की चपेट में आया प्लेटफॉर्म का शेड, पार्सल भी जले

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि प्लेटफॉर्म के ऊपरी शेड को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय प्लेटफॉर्म पर खड़ी पार्सल लगेज वैन में सामान लोडिंग और अनलोडिंग का काम चल रहा था। आग की लपटों से फूड स्टॉल का सामान पूरी तरह जल गया। वहीं आसपास रखे कई पार्सल भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए।

रेलवे कर्मचारियों और दमकल ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मचारी और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ भीड़ को नियंत्रित करने और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। कुछ ही देर में नगर निगम की दमकल गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, नुकसान का आकलन जारी

प्रारंभिक जानकारी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। रेलवे प्रशासन द्वारा आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन इंतजामों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7-जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
📞 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Surendranagar20 Nov

GSRTCની વધારાની બસમાં વિદ્યાર્થી પાસ અને દિવ્યાંગ પાસ બંને નહીં ચાલે?

GSRTCની ચોટીલા–રાજકોટ મીની બસમાં વિદ્યાર્થી પાસ અને દિવ્યાંગ પાસ અંગે વિવાદ ઊભો થયો છે. મળતી માહિતી મુજબ, ચોટીલા–રાજકોટ…

पूरी खबर पढ़ें →
खुरई विधानसभा क्षेत्र के 27 हाई/हायर सेकेण्डरी स्कूलों में 20.09 करोड़ के अतिरिक्त निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली
Sagar20 Nov

खुरई विधानसभा क्षेत्र के 27 हाई/हायर सेकेण्डरी स्कूलों में 20.09 करोड़ के अतिरिक्त निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली

सागर , वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रस्ताव…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे बनी आत्मनिर्भर भारत की विकास रेखा – भूपेन्द्र सिंह
Sagar20 Nov

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे बनी आत्मनिर्भर भारत की विकास रेखा – भूपेन्द्र सिंह

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेलवे…

पूरी खबर पढ़ें →
भैरुंदा पंचायत समिति में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश
Nagaur20 Nov

भैरुंदा पंचायत समिति में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

भैरुंदा। पंचायत समिति भैरुंदा के सभागार में विकास अधिकारी सीमा गोड़ की अध्यक्षता में विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!